31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन में मेल एक्सप्रेस का किराया लागू होने से नाराजगी

- पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के नंबर के आगे से 5 और 6 हटाकर 1 लगाने के बाद किराये में फेरबदल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 20 Nov 2021, 9:27 PM IST

हर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन में मेल एक्सप्रेस का किराया लागू होने से नाराजगी

हर स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन में मेल एक्सप्रेस का किराया लागू होने से नाराजगी

संजीव सिंह @ सूरत.

पश्चिम रेलवे में कोविड के बाद ट्रेनों से स्पेशल ट्रेन का दर्जा हटा लिया है। अब ट्रेनें पुराने नम्बर के साथ चल रही है। जिसका किराया भी सामान्य हो गया है, लेकिन इस फेरबेदल में कुछ पैसेंजर व मेमू ट्रेनों के नंबर बदल देने से उनमें मेल एक्सप्रेस का किराया लागू है। इससे यात्रियों को पैसेंजर/मेमू ट्रेन में सफर करने के लिए दोगुना किराया देना पड़ रहा है। इस बारे में रेलवे कमेटियों से जुड़े मेम्बर भी यह मुद्दा उठाने से बचते दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना के बाद अब भारतीय रेलवे पुराने नम्बरों के साथ ट्रेनों का परिचालन बहाल कर रही है। पश्चिम रेलवे ने ल लॉकडाउन के बाद 15 नवंबर से सभी ट्रेनों से स्पेशल का दर्जा हटाया है। जीरो नंबर हटाकर कोविड काल से पहले वाली व्यवस्था लागू करने का दावा किया है, लेकिन छोटी दूरी की पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के सिर्फ नम्बर बदलकर यात्रियों से मेल एक्सप्रेस का किराया वसूला जा रहा है। जबकि यह सभी ट्रेनें हर स्टेशन पर रुकते हुए चलती हैं। इसमें सूरत से विरार, भरुच, भुसावल के बीच चलने वाली 10 से अधिक पैसेंजर, मेमू और शटल ट्रेनें शामिल हैं। राजस्थान पत्रिका ने 16 नवंबर के अंक में ‘छोटी दूरी की लोकल ट्रेनों के नम्बर बदलकर एक्सप्रेस का किराया वसूल रहे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

यात्रियों का कहना है कि यह पैसेंजर और मेमू ट्रेनें सूरत से रवाना होने के बाद हर स्टेशन पर रुकते हुए चलती है। कोरोना काल के पहले इन पैसेंजर/मेमू लोकल ट्रेनों के नम्बर के आगे 5 लिखा होता था, लेकिन कोविड में ट्रेनें बंद होने के बाद अब जब इन ट्रेनों को शुरू किया गया तो इसके नम्बर बदल दिए गए हैं। अभी नई व्यवस्था में सभी ट्रेनों के आगे से शून्य हटाकर एक लगा देने से इन पैसेंजर व मेमू ट्रेनों में मेल एक्सप्रेस के नम्बर होने से किराया अधिक लग रहा है।

गौरतलब है कि छोटी दूरी की लोकल ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले छोटे व्यापारी, नौकरीपेशा, विद्यार्थी समेत अन्य लोग होते हैं। इन सभी लोगों को कोरोना काल के बाद दोगुना किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है।


सूरत से अलग-अलग स्टेशनों की किराया सूची

स्टेशन / कोविड के पहले किराया / वर्तमान किराया

नवसारी 15 रु. -30 रु.

वलसाड -20 रु. -40 रु.

वापी -25 रु. -50 रु.

विरार -50 रु. -80 रु.

अंकलेश्वर -15 रु. -30 रु.

भरुच -20 रु. -35 रु.

नंदूरबार -40 रु. -70 रु.

भुसावल -70 रु. -120 रु.