27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आर्थिक संकट के कारण हीरा उद्यमियों की दिवाली बिगड़ी

दिवाली पर श्रमिकों के वेतन और बोनस के लिए भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

2 min read
Google source verification
file

आर्थिक संकट के कारण हीरा उद्यमियों की दिवाली बिगड़ी

सूरत
हीरा उद्योग में मंदी और पेमेन्ट समय पर नहीं मिलने के कारण छोटे और मध्यम हीरा उद्यमियों की हालत खराब हो गई है। दिवाली पर श्रमिकों के वेतन और बोनस के लिए भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार हीरा उद्योग इन पिछले छह महीनों से आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। पहले यहां पर उधार बेचे हीरों के रुपए पन्द्रह दिन से दो महीने में मिल जाता था,लेकिन अब तीन से चार महीने तक पैमेन्ट नहीं मिल रहा। इस कारण छोटे और मध्यम हीरा उद्यमियों के लिए दिक्कत आ रही है। बड़े हीरा उद्यमी तो जैसे-तैसे परिस्थिति संभाल रहे हैं, लेकिन छोटे हीरा उद्यमियों की हालत पतली हो गई है। सामान्य तौर पर हीरा उद्योग में दिवाली पर एक वेतन बोनस के तौर पर या वार्षिक वेतन का कुछ प्रतिशत हिस्सा बोनस के तौर पर देने का चलन है, लेकिन इन दिनों हीरा श्रमिकों के पास रुपए नहीं होने से वह बोनस देने में अशक्ति बता रहे हैं। आर्थिक तरलता ने हीरा उद्योग की दिवाली बिगाड़ दी है। हीरा उद्यमियों का कहना है कि दिवाली के बाद ही शायद हीरा उद्योग की परिस्थिति सुधरेगी।
उल्लेखनीय है कि हीरा उद्योग ही नहीं बल्कि शहर का कपड़ा उद्योग भी इन दिनों मंदी की चपेट में हैं। हीरा उद्यमियों की तरह कपड़ा उद्योग में समय पर पेमेन्ट नहीं मिलने के कारण कपड़ा उद्यमियों की हालत भी पतली है। दिवाली के बाद कपड़ा उद्योग में पार्टी पलायन की घटना बढने की आशंका है।

कपड़ा बाजार में दो पार्टियों के पलायन की चर्चा
कपड़ा बाजार में रिंगरोड़ पर पुलिस चौकी के पास की दो मार्केट में से दो पार्टियां पलायन की चर्चा है। पलायन में वीवर्स और व्यापारियों के करोड़ो रुपए फंस गए हैं।
कपड़ा बाजार में सोमवार को दिनभर दो पार्टियों के पलायन की चर्चा चलती रही। एक चर्चा के अनुसार रिंगरोड पर पुलिस चौकी के पास की एक मार्केट में पिछले छह महीने से साड़ी का व्यापार करने वाला एक राजस्थानी व्यापारी शनिवार से दुकान बंद कर फरार है। सोमवार को भी उसने दुकान नहीं खोलने के कारण उसके पलायन की चर्चा चल रही है