5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोत्सव के सातवें दिन प्रतिमा विसर्जन

प्रतिमाओं का विसर्जन बाजे-गाजे के साथ नर्मदा नदी में किया

2 min read
Google source verification
surat photo

महोत्सव के सातवें दिन प्रतिमा विसर्जन

भरुच.

दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान भरुच व नर्मदा जिले में बुधवार को सात दिन के लिए स्थापित गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ किया। भरुच व अंकलेश्वर में प्रतिमाओं का विसर्जन बाजे-गाजे के साथ नर्मदा नदी में किया। तहसील में प्रतिमाओं का विसर्जन तालाब व पोखर में भी किया गया।

भरुच व नर्मदा जिले में गणपति महोत्सव पूरे परवान पर है। देर रात तक प्रतिमाओ का दर्शन करने व सजावट देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। भरुच व अंकलेश्वर के साथ जिले के कई गांव-कस्बों में गणपति प्रतिमाओं को देखने के लिए लोगो में काफी उत्साह दिख रहा है। पंडालो की आकर्षक सजावट व सुंदर प्रतिमाएं लोगों का मन मोह रही है।


वहीं, भरुच जिले के संवेदनशील आमोद कस्बे में बुधवार को सातवें दिन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन कस्बे के तालाब में किया गया। विसर्जन से पूर्व प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई जो कस्बे के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान कस्बे में सुरक्षा के कड़े प्रबंध पुलिस विभाग ने किए। देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से जारी रहा।

यात्रियों को देते है जानकारी
भरुच. अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर लोगों को उनके रेलवे अधिकार के बारे में रेलवे सुरक्षा बल अंकलेश्वर के पीआई संजीव पान्डेय व उनके सहयोगी पुलिसकर्मी बैनर, पोस्टर के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। पांडेय ने बताया कि किसी भी विकट स्थिति या समस्या होने पर यात्री आरपीएफ के टोल फ्री नंबर 182 पर कॉल कर सकते हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान जारी है।

बादल छाए, किसान परेशान
भरुच. भरुच शहर व तहसील में बुधवार दोपहर के बाद बादल छाने से किसानों में बदले मौसम को देखकर चिंता व्याप्त हो गई। दोपहर में शहर के वातावरण में परिवर्तन देखने को मिला। दहेज व अंकलेश्वर में दिनभर तेज धूप से लोग परेशान रहे। उधर, बदले मौसम को देखकर गणपति आयोजकों ने भी पंडाल के बारिश से बचाव की तैयारियां करने लगे है।