8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EDUCATION DEPT : फिर कार्रवाई की चेतावनी, लेकिन निजी स्कूल ज्यादा दिन बंद रहेंगे

दीपावली वेकेशन का काउंटडाउन शुरू

3 min read
Google source verification
surat

EDUCATION DEPT : फिर कार्रवाई की चेतावनी, लेकिन निजी स्कूल ज्यादा दिन बंद रहेंगे

सूरत.

दीपावली वेकेशन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने 5 से 18 नवम्बर तक दीपावली वेकेशन की घोषणा की है। राज्य सरकार ने दीपावली वेकेशन को लेकर जो गाइडलाइन बनाई है, उसी के अनुसार निजी स्कूलों में भी वेकेशन रखने का आदेश दिया गया है। आदेश का उल्लंघन करने पर स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसी तरह की चेतावनी नवरात्रि वेकेशन के लिए दी गई थी, लेकिन शहर के प्राइवेट स्कूलों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इन स्कूलों में नवरात्रि वेकेशन नहीं रखा गया। अब दीपावली पर इन स्कूलों में ज्यादा दिन वेकेशन रहेगा।
राज्य शिक्षा विभाग ने 10 से 17 अक्टूबर तक नवरात्र वेकेशन दिया था, इसलिए दीपावली वेकेशन के दिन घटा दिए गए। शहर के निजी स्कूल शुरू से इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। यह स्कूल नवरात्रि वेकेशन के दौरान खुले रहे थे। अब जब दूसरे स्कूलों में 14 दिन का दीपावली वेकेशन होगा, प्राइवेट स्कूल यह वेकेशन 21 दिन का रखेंगे। दीपावली वेकेशन शुरू होने में तीन दिन बाकी हैं। इसलिए स्कूल वार्षिक समारोह, खेल समारोह के साथ अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। दीपावली वेकेशन के बाद दूसरा शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाता है। दूसरे सत्र से मार्च की परीक्षाओं तक स्कूलों के पास कम समय होता है। इसमें पाठ्यक्रम पूर्ण करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कुछ स्कूल दूसरे सत्र के प्रथम चरण का पाठ्यक्रम पूर्ण करने में जुटे हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को दीपावली होमवर्क दे रहे हैं, जिससे मार्च से पहले पाठ्यक्रम आसानी से पूर्ण हो सके।

निजी स्कूलों विरोध

नवरात्रि वेकेशन का शहर के 400 से अधिक निजी स्कूलों विरोध कर रहे हंै। सरकार ने वेकेशन को लेकर सख्त आदेश दिया, लेकिन निजी स्कूलों ने आदेश का पालन नहीं किया। स्कूलों की तरफ से एसएमएस कर विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया गया। वेकेशन के बावजूद इन स्कूलों में पढ़ाई जारी है। ऐसे स्कूलों को जिला शिक्षा अधिकारी ने नोटिस भेजा था कि वेकेशन के बावजूद स्कूल क्यों खुले रखे गए हैं। इसका जवाब दो दिन में मांगा गया था, लेकिन अब तक शहर के किसी निजी स्कूल ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का कहना है कि इस मामले में सरकार के आदेश का इंतजार हो रहा है। सरकार जैसा आदेश देगी, उसी के अनुसार स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सरकार की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से निजी स्कूल संचालक नवरात्रि में एक भी दिन स्कूल बंद रखने के मूड में नहीं हैं।

शिक्षा विभाग ने नोटिस देना शुरू कर दिया
नवरात्र अवकाश नहीं देने वाले स्कूलों को अब शिक्षा विभाग ने नोटिस देना शुरू कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से शहर के 350 से अधिक स्कूलों को आदेश का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजा गया है। स्कूलों को इसका जवाब दो दिनों में देना होगा।
सरकार और शहर के निजी स्कूलों के बीच नवरात्र अवकाश को लेकर विवाद चल रहा है। निजी स्कूलों ने सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ा दी हैं। ज्यादातर निजी स्कूलों ने नवरात्र अवकाश रखने के आदेश का पालन नहीं किया है। अवकाश के आदेश का पालन हो रहा है या नहीं, इस पर नजर रखने का जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया था। अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने दो दिनों बाद कार्रवाई करना शुरू किया है। कार्रवाई के नाम पर नोटिस दिए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से शहर के 350 से अधिक निजी स्कूलों को नोटिस भेजे गए हैं। इसमें उल्लेख है कि सरकार की ओर से अवकाश घोषित होने के बावजूद स्कूल क्यों खुले रखे गए। इसका जवाब दो दिनों के अंदर दिया जाए। पहले से ही निजी स्कूलों ने मान रखा था कि स्कूल खुले रखने पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने वाली है। सरकार की ओर से मात्र नोटिस भेजा जाएगा। इसका जवाब सरकार को दे दिया जाएगा।