24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

EDUCATION DEPT : नवरात्रि वेकेशन को लेकर जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर

-परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं, शैक्षणिक कार्य के तीन दिन घटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 20 Aug 2018, 8:12 PM IST

patrika

EDUCATION DEPT : नवरात्रि वेकेशन को लेकर जारी किया नया शैक्षणिक कैलेंडर

सूरत.

गुजरात शिक्षा विभाग ने नवरात्रि वेकेशन के लेकर नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। स्कूलों की परीक्षा के समय में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। नए वेकेशन के कारण शैक्षणिक कार्य में तीन दिन घट गए हैं। यानी स्कूलों में 247 दिन की जगह 244 दिन पढ़ाई होगी।
गुजरात सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 शुरू होने के दो महीने बाद अचानक राज्य में नवरात्रि वेकेशन की घोषणा की थी। स्कूलों में 8 दिन का नवरात्रि वेकेशन देने का आदेश जारी किया गया। इस फैसले का सूरत के निजी स्कूल संचालकों ने विरोध किया। उन्होंने इस फैसले में बदलाव के लिए सरकार को पत्र भी लिखा। दूसरी ओर ज्यादातर अभिभावक और विद्यार्थी इस फैसले से खुश हैं। नवरात्रि वेकेशन की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। जून में जब शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई थी, तब साल के 365 में से 247 दिन पढ़ाई के थे। नए कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई के दिन 244 हो गए हैं। दूसरी तरफ सार्वजनिक छुट्टियों में बढ़ोतरी हुई है। पहले 17 दिन की सार्वजनिक छुट्टियां थी, जो अब 19 दिन की होंगी। स्थानीय छुट्टियों में कमी की गई है। पहले 7 स्थानीय छुट्टियां थी। इन्हें 5 कर दिया गया है। नवरात्रि वेकेशन 10 से 17 अक्टूबर तक रहेगा। इसके तुरंत बाद 19 अक्टूबर से स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नए कैलेंडर में स्कूलों की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुराने कैलेंडर के अनुसार भी 19 अक्टूबर से ही स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होनी थी। इसके बाद 5 से 17 नवम्बर तक स्कूलों में दीपावली वेकेशन होगा। दीपावली वेकेशन इस बार 13 दिन का होगा, जो पहले 21 दिन का होता था।


अब तीन वेकेशन
पहले गुजरात में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान दो वेकेशन दिए जाते थे। नए कैलेंडर के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र के दौरान तीन वेकेशन मिलेंगे। आठ दिन का पहला वेकेशन नवरात्रि का होगा। दूसरा वेकेशन दीपावली का है, जो 13 दिन का होगा। तीसरा वेकेशन गर्मियों की छुट्टियां का होगा, जो 6 मई से 9 जून तक का चलेगा। गर्मियों में विद्यार्थियों को 35 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। दीपावली वेकेशन के दिन कम किए जाने के कारण ईद-ए-मिलाद और गुरुनानक जयंती की छुटिट्यां दी जाएंगी। कुल मिलाकर सालभर में 80 छुट्टियां मिलेंगी।


द्वितीय परीक्षा जनवरी में
जनवरी में स्कूलों की द्वितीय परीक्षा होगी। इन्हें 28 जनवरी से लेने का स्कूलों को आदेश दिया गया है। 10वीं और 12वीं की आंतरिक परीक्षा फरवरी में आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। 7 मार्च से गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके बाद 8 अप्रेल से स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है। नए कैलेंडर को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग