8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच की सूरत में स्थापना

सूरत शहर जिला प्रमुख के तौर पर कुणाल सोनवणे नियुक्त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 20 Jan 2019, 8:32 PM IST

patrika

राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच की सूरत में स्थापना

सूरत. वडगाम के विधायक जिज्ञेश मेवाणी की ओर से शुरू किए गए राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच की रविवार को सूरत में भी स्थापना की गई। सूरत शहर जिला प्रमुख के तौर पर कुणाल सोनवणे को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर मान दरवाजा के डॉ.अंबेडकर भवन में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे और मंच के साथ जुड़े।



ब्रिज की सफाई कर लोगों स्वच्छता के प्रति किया जागरूक


सूरत. थंूक कर ब्रिज को गंदा करने वाले वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रविवार को डिंडोली की भरारी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने डिंडोली फ्लाइओवर ब्रिज पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने थूंकने के कारण ब्रिज पर पड़े दागों को साफ कर वह दोबारा रंग लगाया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देने वाले बैनर हाथ में थाम कर वाहन चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया।




जीवदया प्रेमियों ने 35 किलो मांझा एकत्र कर जलाया



सूरत. मकर संक्रांति पर कातिल मांझे से पक्षियों के घायल होने के खतरे को भांपते हुए शहर के कुछ जीवदया प्रेमियों ने मिलकर मांझा इकठ्ठा करने का अभियान चलाया और 35 किलो से अधिक मांझा एकत्र कर उसे तापी नदी के तट पर जलाया।


भारतीय गौ रक्षा मंच के अध्यक्ष धर्मेश गामी ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद भी शहर भर में बिजली के तारों और खंभों पर मांझा अटका हुआ था, जिससे पक्षियों के घायल होने की आशंका बनी हुई थी। वाहन चालकों को भी इससे खतरा था, जिसे देखते हुए उन्होंने जिनाज्ञा सेवा ट्रस्ट के प्रमुख पीयूष शाह के साथ मिलकर मांझा इकठ्ठा करने का अभियान शुरू किया था। साथ ही एक किलो मांझा इकठ्ठा करके लाने वाले व्यक्ति को पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई थी। 15 जनवरी से 19 जनवरी तक चार दिनों में उन्होंने खुद कई जगह लटके मांझे को एकत्र किया तो लोगों की ओर से भी मांझा इकठ्ठा कर उन तक पहुंचाया गया। इस तरह 35 किलो से अधिक मांझा एकत्र हुआ, जिसे शनिवार शाम तापी नदी के तट पर जला दिया गया।