29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FEE ISSUE : अनशन जारी, नतीजा शून्य

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मिले अभिभावकों से

2 min read
Google source verification
surat photo

सूरत. शहर की स्कूलों की फीस के मामले को लेकर अभिभावकों का सात दिनों से अनशन जारी है। इसके बावजूद अभिभावकों के पक्ष में कोई फैसला नहीं आया है। अनशन के सातवें दिन एक और अभिभावक बेहोश हो गई। अभिभावकों ने फिलहाल अनशन जारी रखने का निर्णय किया है।
शहर की कई स्कूल मनमानी फीस वसूल रहे हैं। फीस नहीं मिलने पर स्कूलों ने अभिभावकों और बच्चों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू किया है। विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल दिया गया है। परीक्षा का परिणाम नहीं दिया गया है। आगे की कक्षा में प्रमोट नहीं किया गया है। बच्चों को कक्षा में पढ़ाने की जगह पुस्तकालय में बिठाकर रखा जाने लगा है। अभिभावकों ने इसे लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन किया तथा जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेकिन किसी भी स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हुई है। परेशान अभिभावक पिछले सात दिनों से अणुव्रत द्वार पर अनशन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने इस पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। शुक्रवार को एक अभिभावक की हालतखराब हो गई थी। घटना स्थल पर 108 को बुलाया भी गया था। शनिवार को भी एक और महिला अभिभावक बेहोश हो गई। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। अभिभावकों ने अनशन जारी रखने का तय किया है। अभिभावकों के अनशन को सात दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मामला अदालत में चलने की बात कर इस मामले से पल्ला झाड़ा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा मिलने पहुंचे
स्कूल फीस के मामले को लेकर अनशन पर बैठे अभिभावकों को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा मिलने पहुंचे। अभिभावकों ने फीस के मामले को लेकर उन्हेंअपनी समस्या बताई। शहर में पिछले लंबे अरसे से अभिभावक फीस के मामले को लेकर स्कूल संचालकों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर शिक्षा मंत्री तक अभिभावकों ने ज्ञापन देकर शिकायत भी की है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने अभिभावकों को फीस कम करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। परेशान अभिभावक छह दिनों से अणुव्रत द्वार पर अनशन पर बैठे हैं। अनशन पर बैठे कई अभिभावकों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा अभिभावकों से मिलने पहुंचे। अभिभावकों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने अभिभावकों के आंदोलन को समर्थन दिया है।