अभिभावकों के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस मामले में स्कूल को नोटिस भेजा जाएगा। सीबीएसई स्कूल पर किस तरह की कार्रवाई करनी है, इसके बारे में एफआरसी से राय लेनी पड़ेगी। एफआरसी से भी इस मामले की शिकायत की जाए। बाद में अभिभावक एफआरसी के समक्ष पहुंचे। एफआरसी के सदस्यों ने कहा कि सीबीएसई स्कूल पर किस तरह से कार्रवाई की जाए, इस बारे में सरकार से राय ली जाएगी। फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए बिना राय कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। सरकार आदेश देगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।