सूरत में नए 295 भर्ती, पांच की मौत
सूरत. शहर और जिले में रविवार को 295 कोरोना पॉजिटिव मिले और 5 जनों की मौत हुई हैं। इसमें शहर के सेंट्रल, कतारगाम और उधना जोन में दो वृद्ध समेत तीन जनों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं जिले में दो मरीजों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा शहर में नए 185 और सूरत जिले में 110 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं, शहर और जिला मिलाकर कुल 298 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अब सूरत जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22,605 हो गई है। इसमें 842 की मौत हो चुकी है।