
LADY THUGS : चंदा मांगने जाती थी, झांसा देकर जेवर ले उड़ती,LADY THUGS : चंदा मांगने जाती थी, झांसा देकर जेवर ले उड़ती,LADY THUGS : चंदा मांगने जाती थी, झांसा देकर जेवर ले उड़ती
सूरत. चंदा मांगने के बहाने लोगों के घरों में घुसने के बाद उन्हें झांसा देकर जेवर एवं कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह की चार महिलाओं को डिंडोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने के जेवर एवं साडिय़ों समेत 10 लाख, 47 हजार रुपए सामान भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी महिलाएं फरजाना पत्नी नसीब अंसारी (35), खैरुनिशा पत्नी अब्दुल अंसारी (57), गोहूं पत्नी नूर मोहम्मद अंसारी ( 37), नजमा पत्नी गुल मोहम्मद अंसारी (40) उत्तरप्रदेश के जौनपुर व वाराणसी जिलों की मूल निवासी हैं तथा गोडादरा आसपास मंदिर के सामने लक्ष्मणनगर व प्रकाश नगर में किराए के मकानों में रहती हैं। वे दोपहर में घरों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थी। वे दोपहर में निकलती थी और अलग-अलग इलाकों में जाकर महिलाओं से मंदिर के निर्माण आदि की बात बताकर चंदा मांगती थी। थकान के बहाने या पानी मांग कर घर में घुस जाती थी। फिर उसे घर पर किसी बुरी शक्ति का साया होने की बात बताकर उन्हें डराती थी। इस बुरी शक्ति से उनके पति व बच्चों की मौत होने डर मन में बैठा देती थी। फिर आम घर परिवार में होने वाली बातें बता कर महिला को सम्मोहित कर देती थी। उन्हें इस संकट से निजात दिलवाने के नाम पर उनसे जेवर, कपड़े व रुपए ऐंठ लेती थी। महिलाओं में यह अंधविश्वास भी फैला देती कि यदि उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो उनकी जिंदगी का सत्यानाश हो जाएगा। मौका मिलने पर कीमती सामान भी चुरा कर फरार हो जाती थी। उनके बारे में सूचना मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
70 से भी अधिक को ठगा
पुलिस ने बताया कि चारों ने सूरत व आसपास के ग्रामीण इलाकों में 70 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी कर रुपए-पैसे, जेवर, कपड़े आदि ऐंठना कबूल किया है। इनमें से चार घटनाओं की ङ्क्षडडोली, पांडेसरा, पलसाणा व लिम्बायत थानों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। शेष मामलों की कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है, लेकिन उनसे पूछताछ जारी है।
हिन्दू नाम से देती थी पहचान
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी महिलाएं मुस्लिम हंै। ठगी करने जाते समय वे हिन्दू महिलाओं जैसे कपड़े पहनती थी तथा अलग-अलग हिन्दू नाम से अपनी पहचान देती थी। ताकि महिलाएं उन पर भरोसा कर लें।
Published on:
26 Feb 2020, 9:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.