14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कॉलेज में गणपति स्थापना विवाद निपटा

पांच दिन की होगी स्थापना

2 min read
Google source verification
patrika

कॉलेज में गणपति स्थापना विवाद निपटा

दमण. दमण के सरकारी कॉलेज में गणपति महोत्सव के दौरान गणपति प्रतिमा स्थापना मामले में कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच पनपे विवाद का समाधान हो गया। कॉलेज परिसर में अब पांच दिन के गणपति स्थापित किए जाएंगे।
गणपति महोत्सव सिलसिले में कॉलेज छात्र इन दिनों गणपति उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे थे। प्रतिवर्ष ये छात्र डेढ़ दिन के गणपति स्थापित करते थे, लेकिन इस बार इन्होंने पांच दिन के गणपति स्थापित करने का निश्चय किया। इस पर कॉलेज प्रशासन ने मना कर दिया और बताया कि डेढ़ दिन के गणपति भी ब्वॉयज हॉस्टल के पास स्थापित करें। इस पर छात्र नाराज हो गए और हड़ताल कर दी। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक आस्था का विषय है और सब छात्रों की ईच्छा है कि इस बार गणपति पांच दिन के लिए स्थापित किए जाए वहीं, उनका पंडाल ब्वॉयजड हॉस्टल के बजाय कॉमन जगह पर हो ताकि गल्र्स होस्टल की छात्राएं भी आरती-पूजा में शामिल हो सकें। इस मामले में सोमवार को उपप्राचार्य के साथ छात्रों की सुलह बैठक हुई और बाद में पांच दिन के गणपति स्थापना को मंजूरी पांच छात्रों की जिम्मेदारी पर दी गई। इस बार गणपति प्रतिमा की स्थापना कॉलेज परिसर में सी-१, कॉमर्स बिल्ंिडग के पास की जाएगी।

दमण में मिला-जुला बंद


पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि के विरोध में सोमवार को कांग्रेस की ओर से आयोजित भारत बंद का दमण में मिला-जुला असर देखने को मिला है। शहर के डाभेल क्षेत्र के अलावा अधिकांश शहर व ग्रामीण इलाके खुले रहे। संघ प्रदेश दमण-दीव कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष केतन पटेल ने लोगों से अपने प्रतिष्ठान आदि बंद रख कांग्रेस के भारत बंद को समर्थन देने की मांग की थी। सोमवार सुबह कांग्रेस के गढ़ डाभेल और सोमनाथ विस्तार में कुछ दुकानें खुली थी, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने बंद करवा दिया था। वहीं, घांचीवाड़ और झापाबार में भी कुछ दुकानें बंद रही। इसके अलावा शहरी विस्तार के सब्जी मार्केट, दूध भंडार, टैक्सी, ऑटो, निजी स्कूलें सभी चालु रहे। वहीं, दीव में भी बंद का असर कुछ खास देखने को नहीं मिला है।