गणेशोत्सव के दूसरे दिन भक्तों का उत्साह बढऩे लगा है। आयोजकों की ओर से समाज में जागरुकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के गणमपति प्रतिमाएं स्थापित की गई है। कहीं पर बेटी बचाओ, तो कहीं पर्यावरण की सुरक्षा की थीम पर गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। बारडोली तहसील के कड़ोद गांव के सोनी फलिया के गणेश मण्डल ने इको फ्रेंडली गणेश की मूर्ति स्थापित की है। यह मूर्ति नारियल की छील से बनाई गई है।