- बेगमपुरा के पंडाल में से बच्चे बाहर निकलने का नाम नहीं लेते:
बेगमपुरा की घांची शेरी में आयोजकों ने रामायण थीम पर पंडाल बनाया है। पंडाल काफी बड़ा है पर तापी को प्रदूषण से बचाने के लिए इसमें सिर्फ 3 फीट की ही मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पंडाल की खास बात यह है की इसमें हनुमान उड़ रहे है। नीचे श्रीजी राम अवतार में कुंभकर्ण से युद्ध कर रहे है। सुग्रवी, अंगत, जांबवान, विभीषण की छबि भी पंडाल में है। जिसे बच्चे रामायण के पत्रों को पहचान सके। हनुमान कैसे उड़ रहे है इस तकनीक को समझने के चक्कर में बच्चे देर तक पंडाल में जमे रहते हैं।