5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

surat news : कुशल इम्पैक्स के गिरीश पारख को क्राइम ब्रांच ने घोड़दौड़ रोड से पकड़ा

- वीवर के साथ की थी 1.38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 17 Jan 2024, 5:26 PM IST

surat news : कुशल इम्पैक्स के गिरीश पारख को क्राइम ब्रांच ने घोड़दौड़ रोड से पकड़ा

surat news : कुशल इम्पैक्स के गिरीश पारख को क्राइम ब्रांच ने घोड़दौड़ रोड से पकड़ा

सूरत. वीवर के साथ 1.38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कुशल इम्पैक्स के संचालक को क्राइम ब्रांच ने घोड़दौड़ रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भटार आकाश विहार अपार्टमेंट निवासी गिरीश पारख ने वीवर प्रदीप चकलासिया के साथ धोखाधड़ी की थी।

कपड़ा बाजार में कुशल इम्पैक्स के नाम से कारोबार करने वाले गिरीश ने राकेश पटेल व दलाल जयेश पटेल के साथ मिली भगत कर साजिश रची। उन्होंने प्रदीप को विश्वास में लेकर उसकी चार फर्मो नम्य टैक्स, प्रांशु टैक्स, राही टैक्स व ध्यान टैक्स से टुकड़ों में ग्रे कपड़ा उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया।

इस तरह से 1.38 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। इस संंबंध में पीडि़त से शिकायत मिलने पर सलाबतपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिसके चलते वह फरार हो गया था। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से उसके घोड़दौड़ रोड इलाके में होने की पुख्ता सूचना मिलने पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पांच से अधिक मामलों में रहा है लिप्त

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर के मूल निवासी गिरीश के खिलाफ 2015 से अब तक सलाबतपुरा थाने में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हो चुके है। जिनमें उसके खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। इसके अलावा एक चेक रिटर्न का मामला भी दर्ज हो चुका है। गत वर्ष तमिलनाडु के डिंडीगुल शहर में भी उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात