7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने फायदे के लिए करो इनकी देखभाल

पशुपालकों को दिया मार्गदर्शन

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 15, 2018

patrika

अपने फायदे के लिए करो इनकी देखभाल

वांसदा. तहसील के भिनार गांव की दूध मंडली में शनिवार को एक शिविर का आयोजन किया गया था।

विधायक अनंत पटेल ने सुबह में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशुओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए यह शिविर लगाया गया है। इस दौरान पशु चिकित्सक और अन्य विशेषज्ञों ने स्थानीय पशुपालकों को जानकारियां दी। विधायक अनंत पटेल ने कहा कि इस विस्तार के आदिवासी पशुपालकों ने दूध व्यवसाय शुरू कर अपना जीवन स्तर सुधारा है। उन्होंने पशुपालकों को अंधश्रद्धा से दूर रहने की सलाह देते हुए पशुओं की योग्य देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने डेरियों में पशु डॉक्टर की नियुक्ति और पशु आहार का भाव कम करने की भी मांग की।

कार्यक्रम में मौजूद नगीन भाई ने कहा कि ऐसे शिविरों से यहां के अशिक्षित पशुपालकों को नया ज्ञान मिलेगा और वह अपने पशुओं का अच्छे से ध्यान रख सकते हैं। इस अवसर पर तहसील पंचायत प्रमुख चंपाबेन ने कहा कि पशुपालक अपने पशुओं की सही देखभाल कर ज्यादा दूध ले सकें, इसलिए यह शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पशु नियामक डाक्टर प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य गीताबेन, तहसील पंचायत सदस्य उत्तम भाई समेत बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

सरकारी कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस

सरकारी विनयन और वाणिज्य कॉलेज में प्रिंसिपल डॉक्टर जे टी चौधरी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विषय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश गावित ने हिंदी के महत्व को रेखांकित किया। प्रिंसिपल जेटी चौधरी ने वर्तमान परिस्थितियों में हिंदी भाषा के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। हिंदी विषय की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति बेन पटेल ने राष्ट्रभाषा, राजभाषा की उत्पत्ति, विकास तथा साहित्य में हिंदी भाषा के योगदान के महत्व को बताया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने कबीर, तुलसीदास, रहीम के दोहों का पाठ किया और तुलसीदास की जीवनी पर वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनीता ने किया।