30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत जिले की 16 सीटों के लिए 86 नामांकन पत्र दाखिल

GUJARAT ELECTION 2022 सूरत जिले की 16 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ पड़ी। 16 सीटों के लिए 86 उम्मीवारों ने नामांकन दाखिल किए। ओलपाड सीट के लिए सबसे अधिक 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, जबकि वराछा और मजूरा विधानसभा सीट से अब तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। भाजपा से सर्वाधिक 27 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 16 Nov 2022, 12:38 PM IST

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत जिले की 16 सीटों के लिए 86 नामांकन पत्र दाखिल

GUJARAT ELECTION 2022 : सूरत जिले की 16 सीटों के लिए 86 नामांकन पत्र दाखिल

Gujarat election 2022 सूरत जिले की ओलपाड सीट के लिए सबसे अधिक 12 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसके अलावा लिंबायत से 9, बारडोली से 9, सूरत पूर्व से 8, मांगरोल से 6, कामरेज से 6, उधना से 6, कतारगाम से 6, महुवा से 6, सूरत उत्तर से 4, सूरत पश्चिम से 4, चौर्यासी से 4, मांडवी से 3 और करंज से 3 नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन दाखिल करने वालों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ ही डमी उम्मीदवार भी शािमल हैं। भाजपा की ओर से ओलपाड, मांगरोल, सूरत पूर्व, लिंबायत, कतारगाम, सूरत पश्चिम और महुवा 24 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। कांग्रेस की ओर से ओलपाड, मांडवी, कामरेज, कतारगाम, सूरत पश्चिम, बारडोली और महुवा से 19 नामांकन दाखिल किए गए हैं। आप की ओर से मांडवी, कामरेज, सूरत उत्तर, कतारागाम, चौर्यसी, बारडोली और महुवा से 17 नामांकन दाखिल किए गए हैं।

नामांकन के बाद अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुटे प्रत्याशी, मोहल्ला सभा और डोर-टू-डोर संपर्क पर :
GUJARAT ELECTION 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए तीनों प्रमुख राजनीतिक दल समेत अन्य पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इनमें से शुक्रवार को जो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया वे शनिवार से ही अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुट गए हैं। प्रथम चरण के नामांकन के लिए सोमवार अंतिम दिन है। शनिवार को भाजपा के सात और कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के छह-छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। बचे प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जो प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं, वे शनिवार से ही अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुट गए हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र के मतदाताओं से डोर टू डोर जाकर संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इसके अलावा मोहल्ला सभाओं के जरिए मतदाताओं से रू-ब-रू हो रहे हैं। सोमवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद प्रचार का रंग जमेगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग