सूरत. केंद्र की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने की कवायद में भाजपा ने चुनावों की घोषणा से पहले ही पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत क्लस्टर स्तर पर पार्टी नेता नेता प्रवास कर रहे हैं, ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र को शक्ति केंद्रों के माध्यम से मजबूत किया जा सके। पार्टी ने यह रणनीति गुजरात समेत देश के प्रत्येक मतदान केंद्र तक पहुंचाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत अब तक देश के छह क्लस्टर में प्रवास पूरा हो चुका है। इनमें दक्षिण गुजरात के चार लोकसभा क्षेत्रों सूरत, नवसारी, बारडोली व वलसाड वाला क्लस्टर भी शामिल है।