30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारडोली में तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

बारडोली में बुधवार सुबह 6 से 10 बजे तक के चार घंटे में साढ़े पांच इंच बारिश
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Jul 11, 2018

patrika

बारडोली मे तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

बारडोली. सूरत जिले के महुवा और बारडोली में मंगलवार देर रात से हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारडोली में बुधवार सुबह 6 से 10 बजे तक के चार घंटे में साढ़े पांच इंच बारिश दर्ज हुई। इससे निचले इलाकों में पानी घुस गया। देर रात से सुबह दस बजे तक कुल 9 इंच बारिश दर्ज की गई। शहर की कोयली खाड़ी में बाढ़ की स्थिति बनने से किनारे बसे 50 से अधिक परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे।

मंगलवार रात से लगातार हो रही बारिश से जिला भर का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारडोली में सुबह 6 बजे तक 12 घंटे में साढ़े तीन इंच और सुबह 6 से 10 बजे तक चार घंटे में साढ़े पांच इंच बारिश हुई। इससे जगह-जगह रास्तों पर पानी भर गया। भारी बारिश से कोयली खाड़ी का जलस्तर बढ़ गया और पानी किनारे के घरों में घुसने लगा। खाड़ी किनारे भुंड फलिया, आशियाना नगर, राजीव नगर समेत अन्य क्षेत्रो में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। पानी बाहर निकालने के लिए बारडोली फायर ब्रिगेड की टीम सुबह से ही काम में लगी थी।

शुगर फेक्टरी रेलवे गरनाला में पानी भर जाने से एक कार फंस गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। सरदार चौक, आशापुरा माता मंदिर समेत कई क्षेत्रों मे ंडेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया। राजीव नगर और इस्लामपुरा विस्तार में 50 से अधिक घरों में पानी भर जाने से लोगों ने खुद ही अपना सामान निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पानी में फंसे लोगों का आरोप है कि भारी बारिश के बावजूद प्रशासनिक मशीनरी उदासीन बनी रही।

घरों में फंस गए लोग

गांधी रोड पर आशियाना नगर क्षेत्र में तीन फीट से अधिक पानी भर जाने से लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरी सोसाइटी में पानी भर गया। पानी बाहर निकालने के लिए दमकल की मदद ली गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने शिनोर कॉम्प्लेक्स के पीछे की दीवार तोड़कर पानी निकाला।