वापी. रोटरेक्ट क्लब ऑफ सरीगाम द्वारा सरीगाम रोटरी हॉस्पीटल में तीन विकलांगों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर क्लब के डॉ सुरेन्द्रसिंह परमार, डॉ भावनाबेन परमार, रोटरेक्ट क्लब चार्टर प्रेसिडेन्ट राकेश राय, सरीगाम चार्टर सेके्रटरी बिपिन भंडारी मौलिक मोदी की उपस्थिति में तीनों विकलांगों को ट्राइसाइकिल देकर उनकी उनकी दिक्कतों को कम करने का प्रयास किया गया। मांडा ननकपाड़ा प्राथमिक स्कूल के आचार्य निलेश भाई, सिद्धार्थ सालवी समेत अन्य अग्रणियों ने भी इस दौरान उपस्थित रहकर विकलांगों की मुश्किलों को कम करने के लिए ट्राइसाइकिल के दानदाताओं की सराहना की। ट्राइसाइकिल पाकर विकलांगों के चेहरे पर खुशी दिखी।