11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल का हाल बेहाल, मरीज लाचार, डॉक्टर फरार

मांगरोल के रेफरल अस्पातल प्रशासन की लापरवाही, आदिजाति विकास राज्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:49 PM IST

patrika

अस्पताल का हाल बेहाल, मरीज लाचार, डॉक्टर फरार

बारडोली. सूरत जिले का आदिवासी बहुल मांगरोल तहसील की रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों की अनुपस्थिति, दवा का अभाव और पेयजल की किल्लत से गरीब मरीजों के हाल-बेहाल हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

जिले के आदिवासी बाहुल क्षेत्र मांगरोल तहसील में 4 साल पूर्व करोड़ों की लागत से सरकार की ओर से आधुनिक रेफरल अस्पताल का निर्माण किया गया था। वहीं स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण अस्पताल में असुविधाओं की भरमार है। मांगरोल तहसील में रेफरल अस्पताल ही एक मात्र बड़ा अस्पताल होने के बावजूद यहां पर चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण उपचार के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में फिलहाल दो ही चिकित्सकों की ओर से मरीजों का उपचार किया जा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण गरीब मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में उपचार के लिए जाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मांगरोल आदिजाति विकास मंत्री गणपत वसावा का क्षेत्र है।

सुविधाओं का अभाव, मरीज परेशान

इस अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरत अनुसार दवाई का जत्था भी नहीं दिया जा रहा। जिसके कारण लोगों को निजी दुकानों दवाइयां खरीदनी पड़ती है। एक ट्राइबल तहसील होने के कारण इस क्षेत्र में गरीब और आदिवासी लोग ही रहते हैं। दूरदराज के गांवों से लोग इसी अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन इस अस्पताल मे सुविधा का अभाव होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेफरल अस्पताल में दवायां और कर्मचारियों की कमी तो है ही इसके साथ-साथ पेयजल की भी सुविधा न के बराबर है। अस्पताल में 4 वाटर कूलर लगाए गए है, लेकिन सभी कूलर बंद पड़े हुए हैं। मरीजों को बाहर से पानी लाना पड़ता है। रेफरल अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को दोनों समय भोजन की सेवाएं भी शुरू की गई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से भोजन व्यवस्था बंद कर दिया गया है।

पानी की किल्लत

पानी का बोर पिछले 15 दिनों से बंद हो गया है जिसके कारण पानी की किल्लत है। बजट नहीं आने से भोजन का बिल नहीं चुकाया गया जिसके कारण भोजन व्यवस्था भी फिलहाल बंद है। उपचार के लिए भी भरपूर साधन सामग्री नहीं है। इस बारे में हमने उच्च अधिकारी को जानकारी दी है।
डॉ. राकेश पटेल, चिकित्सा अधिकारी
रेफरल अस्पताल, मांगरोल