28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Surat / Coastal disaster risk:राष्ट्रीय आपदा आए तो कैसे करें बचाव, किया मंथन

Coastal disaster risk:राष्ट्रीय आपदा आए तो कैसे करें बचाव, किया मंथन

राष्ट्रीय आपदा संस्थान का नेशनल लेवल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू देशभर के आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी ले रहे हैं हिस्सा विभिन्न राज्यों और संघ प्रदेशों के आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तटीय आपदा जोखिम में कमी लाने, उससे बचाव की जानकारी दी गई National level training program of National Disaster Institute started Officers and employees associated with disaster management across the country are participating Officers and employees associated with disaster manageme
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sunil Mishra

•

Updated: 7 Jan 2020, 10:30 PM IST

Coastal disaster risk:राष्ट्रीय आपदा आए तो कैसे करें बचाव, किया मंथन

Coastal disaster risk:राष्ट्रीय आपदा आए तो कैसे करें बचाव, किया मंथन

दमण. दमण में तटीय आपदा जोखिम को लेकर मंगलवार से 5 दिवसीय नेशनल लेवल ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ दमण जिला पंचायत सभागार में किया गया। दमण जिला कलक्टर राकेश मिन्हास, डिप्टी कलक्टर अंकिता मिश्रा एवं राष्ट्रीय आपदा संस्थान नई दिल्ली से आए अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नई दिल्ली से आए डॉ. सूर्यप्रकाश एवं डॉ. हरजीत कौर ने आपदा प्रबंध से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। 5 दिन तक चलने वाले इस नेशनल लेवल ट्रेनिंग प्रोग्राम में देश भर के आपदा प्रबंधन से जुडे अधिकारी एवं कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। देश भर के विभिन्न राज्यों और संघ प्रदेशों के आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तटीय आपदा जोखिम में कमी लाने, उससे बचने सहित की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि चक्रवात, बाढ़, आंधी एवं तूफान, भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदा के समय क्या करना चाहिए और क्या-क्या एहतियात बरतने चाहिए, इसकी विस्तार से जानकारी दी गई। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान स्थल का विजिट भी कराया जाएगा, ताकि और अच्छी तरह से इसके बारे में समझाया जा सके। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में दमण प्रशासन के विभिन्न विभागों में आपदा प्रबंधन से जुडे अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ दमण इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा संस्थान और दमण प्रशासन के राज्य आपदा प्रबंधन के सहयोग से किया गया है।

Must Read Related News:

केंद्र ने राज्‍य को दिए 1870 करोड़ रुपए

सबसे पहले ओडिशा में लगेगी आपदा चेतावनी प्रणाली

आपदा राहत का बजट भी नहीं बांट पाये अफसर, वापस होंगे 150 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी प्रशासक से मिले
दमण. प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिलने पर वार्ड पांच के लाभार्थियों ने प्रशासक प्रफुल पटेल से मिलकर प्रधानमंत्री का आभार जताया। नगर पालिका विस्तार वार्ड नंबर 5 के पार्षद चन्द्रगिरी टंडेल के साथ उस वार्ड की लाभार्थी महिलाओं ने प्रशासक से मिलकर उनको पुष्प भेंट किए। वार्ड पार्षद चन्द्रगिरी ने भी प्रशासक का आभार जताया।