27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमानत नहीं करवा पाया तो लूट लिए रुपए

- वकील समेत सात जनों के खिलाफ सचिन थाने में मामला दर्ज

2 min read
Google source verification
file

जमानत नहीं करवा पाया तो लूट लिए रुपए

सूरत. एक होटल संचालक ने एक वकील समेत सात जनों पर मारपीट कर उससे ८० हजार रुपए लूटने का आरोप लगाते हुए सचिन थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक करजण निवासी विजय चौधरी ने अपने परिचित गोपाल की जमानत करवाने के लिए मनोज नाम के वकील को ४० हजार रुपए दिए थे। शर्त यह थी यदि जमानत नहीं मिले तो ३० हजार लौटाने होंगे। जमानत याचिका खारिज होने पर मनोज ने रुपए तो लौटा दिए, लेकिन रंजिश रख मनोज व गोपाल के बीच विवाद खड़ा कर दिया। उसके बाद शुक्रवार को सचिन दूरदर्शन टावर चौराहे पर अपने छह सात साथियों की मदद से मारपीट की और कार से ८० हजार रुपए लूट लिए।

गौरक्षक के खिलाफ सचिन पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज

सूरत. राजकोट की एक महिला ने गोरक्षा संगठन से जुड़े एक युवक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए शनिवार रात सचिन थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजकोट की महिला ने गबरू भरवाड़ पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति पिछले कुछ समय से लाजपोर जेल में बंद है। वह उनसे मिलने के लिए अक्सर सचिन आती थी। उस दौरान गबरू ने मदद करने के बहाने उसे विश्वास में लिया। फिर वह उसे एक फॉर्म हाउस में ले गया। जहां उसने बलात्कार किया। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी है।

124 यूनिट रक्त एकत्र
सूरत. लायंस क्लब ऑफ सूरत क्रिस्टल द्वारा शनिवार को महिधरपुरा स्थित जदाखड़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुनीता लोढ़ा ने बताया कि शिविर में 124 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर ब्लड बैंक के सहयोग से हुआ। शिविर में सुनीता नाहटा, हार्दिक शाह, चेतना शाह व शकुंतला बच्छावत उपस्थित रहीं।

भादरा जन सेवा ट्रस्ट का रक्तदान शिविर आज
सूरत. भादरा जन सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष शीशपाल बेनीवाल ने बताया कि शिविर कडोदरा स्थित कच्छीवाड़ी पर सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। शिविर का आयोजन वराछा के समर्पण ब्लड बैंक के सहयोग से किया जा रहा है।