25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिल्डर के नौ ठिकानों पर आयकर की जांच

बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त, बड़ी कर चोरी के खुलासे के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 16 Aug 2018, 9:11 PM IST

file

बिल्डर के नौ ठिकानों पर आयकर की जांच



सूरत. आयकर विभाग की डीआइ विंग ने गुरुवार को अडाजण के एक बिल्डर के नौ ठिकानों पर सर्वे और सर्च की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई देर रात जारी रही। विभाग ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं। प्राथमिक तौर पर बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़े जाने के आसार हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार डीआइ विंग की टीम ने 30 अधिकारियों और इंस्पेक्टर्स के साथ अडाजण और पाल सहित शहर के कई क्षेत्रों में बंगले और होली-डे होम बनाने वाले बिल्डर के नौ ठिकानों पर जांच शुरू की। सुबह छह बजे से शुरू की गई कार्रवाई में विभाग ने बिल्डर के नए प्रोजेक्ट को भी टार्गेट किया। सभी स्थानों से जमीन खरीद-बिक्री और निवेश के दस्तावेज मिले हैं। आयकर अधिकारियों का मानना है कि जांच दो दिन और चलेगी। अब तक जो दस्तावेज मिले हैं, उनके आधार पर बड़े रकम की कर चोरी पकड़े जाने का अनुमान है। कार्रवाई देर रात जारी रही। विभाग ने बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए हैं
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आयकर विभाग को रजिस्ट्री कार्यालय से कुछ जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर विभाग ने यह जांच शुरू की। आगामी दिनों में इस बिल्डर से जुड़े एजेंट के यहां भी जांच हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आयकर विभाग ने कतारगाम में हीरा कंपनी पर छापा मारा था। यहां विभाग को शुरू में 90 करोड़़ रुपए की कर चोरी के दस्तावेज मिले थे। जांच के बाद यह आंकड़ा 150 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।

आज बंद रहेगा कपड़ा मार्केट
सूरत. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट बंद रखने का फैसला किया है। फोस्टा के प्रमुख मनोज अग्रवाल ने कहा कि वाजपेयी का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को मार्केट में कामकाज नहीं होगा। शनिवार को मार्केट फिर खुल जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग