24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयकर अधिकारी अब सुराही का पानी पिएंगे

कमिश्नरेट में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 10 Jul 2018, 7:00 AM IST

file

आयकर अधिकारी अब सुराही का पानी पिएंगे

सूरत.

ब्रांडेड कंपनियों की बोतल का पानी पीने वाले आयकर अधिकारी आने वाले दिनों में सुराही का ठंडा पानी पीते नजर आएंगे।
केंद्र सरकार ने प्रदूषण घटाने और पर्यावरण बचाने के लिए देशभर में प्लास्टिक का उपयोग कम करने का प्रयास शुरू किया है। इसके तहत तमाम आयकर कमिश्नरेट में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है। इस पर अमल के तहत आयकर विभाग में प्लास्टिक की पैकिंग में आने वाली वस्तुओं पर रोक लगा दी जाएगी। प्लास्टिक कप में चाय आदि को भी बंद कर दिया जाएगा। अब तक कई अधिकारी अपने कार्यालय में प्लास्टिक की बोतल का पानी रखते थे। उसे भी बंद कर दिया जाएगा।
सूरत आयकर कमिश्नरेट में अधिकारियों के साथ सामान्य लोगों में भी इसके प्रति जागृति के लिए प्रयास किया जाएंगे। चीफ कमिश्नर अजय दास मेहरोत्रा ने बताया कि प्लास्टिक के कारण प्रदूषण बढ़ता है। यह निर्णय पर्यावरण की रक्षा में मदद करेगा। इसे लोगों तक पहुंचाने के लिए सेमिनार, स्पर्धा तथा अन्य कई आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा विभाग पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ थैली बांटने पर भी विचार कर रहा है। एडीश्नल कमिश्नर एस.आर. मीणा ने बताया कि इस फैसले के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
गौरतलब है कि सूरत में मनपा की तरफ से प्लास्टिक पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। दुकानों में प्लास्टिक की थैलियां बंद हो गई हैं। होटलों में पानी के प्लास्टिक पाउच बिकने भी बंद हो गए हैं।
øøøø

वकील के साथ 3.13 लाख की धोखाधड़ी
सरथाणा के एक वकील ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक टूर ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि टूर रद्द होने के बावजूद टूर ऑपरेटर ने रिफंड नहीं चुकाया।
पुलिस के मुताबिक सरथाणा योगीचौक की महालक्ष्मी सोसायटी निवासी रजनी नारण हरखानी ने दार्जिलिंग के टूर के लिए टूर ऑपरेटर मयूर उर्फ राजीव प्रवीण वाघेला से संपर्क किया और उसके पास 3,13,500 रुपए जमा करवाए। किसी कारण से टूर रद्द हो गया तो रजनी ने रुपए लौटाने की मांग की। पहले तो टूर ऑपरेटर वादे करता रहा। बाद में उसने चेक दिया, जो बैंक से रिटर्न हो गया। रविवार को रजनी ने सरथाणा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने टूर ऑपरेटर मयूर वाघेला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग