10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्ण लीला महोत्सव तीन से

प्रतिदिन विभिन्न लीलाओं की होगी प्रस्तुति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 29 Aug 2018, 10:06 PM IST

file

कार्यशाला में 18 शहरों की 450 महिलाएं हुईं शामिल

सूरत

श्री बृजमंडल द्वारा तीन सितम्बर से ग्यारह सितम्बर तक कृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सिटीलाइट के महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में होगा। इसमें रास रंग गंगा के भागीरथ आचार्य स्वामी फतेह कृष्ण शर्मा प्रतिदिन रात्रि आठ बजे से ग्यारह बजे तक विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे। तीन सितम्बर को शाम सात बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चार सितम्बर को नंदोत्सव एवं पूतना वध, पांच को भक्त मीरा बाई एवं छह को गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, अन्नकूट होगा। सात सितम्बर को गोपाल भक्त, आठ को द्रोपदी चीर हरण, नौ को स्वामी हरिदास बांके बिहारी प्राक्ट्य लीला और दस सितम्बर को बृज की लट्ठ मार होली खेली जाएगी। इस अवसर पर भगवान कृष्ण के दरबार को श्रृंगारित किया जाएगा।
बृजश्री कवि सम्मेलन 11 को
श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत श्री बृज मंडल द्वारा ग्यारह सितम्बर को रात्रि साढ़े आठ बजे से सिटीलाइट के महाराजा अग्रसेन भवन के पंचवटी हॉल में कवि सम्मेलन होगा। इसमें कांकरोली के सुनील व्यास, धौलपुर के रामबाबू शिकरवार, विदिशा के अमित शर्मा, दिल्ली की खुशबू शर्मा और इंदौर के चेतन चर्चित प्रस्तुति देंगे। मंच संचालन मेरठ के प्रशांत अग्रवाल करेंगे।
बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि दान
माहेश्वरी प्रगति मंडल द्वारा केरल के बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए एक लाख ५१ हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है। इसे कोच्चि माहेश्वरी सभा के बैंक खाते में जमा किया गया है। इस राशि को पीडि़तों की जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।
धर्म के लिए बुढ़ापे का इंतजार मत करो
सूरत. कुछ लोग धर्म करने के लिए समय का इंतजार करते हैं। धर्म आज नहीं, कल कर लेंगे, ऐसा सोचते हैं। कुछ लोग धर्म बुढ़ापे में कर लेंगे, ऐसा सोचते हैं, यह ठीक नहीं हैं। यह उद्गार बुधवार को साध्वी ललित प्रभा ने उधना के तेरापंथ भवन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा अक्षम होता है। बुढ़ापे में शरीर शिथिल हो जाता है। सुनने की शक्ति कम हो जाती है। देखने की क्षमता कम हो जाती है। विभिन्न प्रकार के रोग शरीर को घेर लेते हैं। ऐसे में न किसी काम में मन लगता है, न धर्म करने में मन लगता है। इसलिए बुढ़ापे का इंतजार मत करो। आंखों की दृश्य शक्ति एवं कानों की श्रव्य शक्ति कम हो जाए, उससे पहले ही धर्म कर लो।