
लला जनम सुण आई रे...
सूरत. श्रीश्याम अखण्ड ज्योत सेवा समिति महिला इकाई की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में गुरुवार को आयोजित मासिक द्वाद्वशी कीर्तन के दौरान श्रीश्याम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इकाई की अध्यक्ष अंजू लील्हा ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण द्वाद्वशी के मौके पर गुरुवार को वेसू के आकाश एवरग्रीन प्रांगण में दोपहर तीन बजे से 3 बजे मासिक द्वाद्वशी कीर्तन की शुरुआत बाबा श्याम के शृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इकाई की मीडिया प्रभारी सरोज अग्रवाल ने बताया कि नंदोत्सव में कृष्ण के जन्म के बाद नंदबाबा व माता यशोदा को पुत्र जन्म की बधाइयां दी गई। इस दौरान बाल-गोपाल को फूलों के झूले में झुलाया गया और दही हांडी, गरबा रास, श्रीकृष्ण-राधा संग गोपियों की रासलीला आदि के आयोजन भी किए गए। इस मौके पर लला जन्म सुण आई रे, यशोदा मैया दे दो बधाई रे..., जन्म उत्सव हम आपका आज मनाएंगे...आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई।
राणी सती दादी भादी अमावस्या महोत्सव आज से
सूरत. श्रीशक्तिधाम सेवा समिति की ओर से शुक्रवार से तीन दिवसीय भादी अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शृंखला में शुक्रवार को खजोद चौकड़ी के पास सरसाणा के प्लेटिनम हॉल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलपाठ की शुरुआत की जाएगी।
इसमें कोलकाता के सौरभ-मधुकर की ओर से राणी सती दादी के जीवन चरित्र पर आधारित मंगलपाठ का वाचन किया जाएगा। मंगलपाठ के दौरान एक हजार आठ आसन के साथ श्रद्धालु महिला-पुरुष मंगलपाठ में बैठेंगे। महोत्सव के दौरान शनिवार व रविवार के कार्यक्रम सिटीलाइट में राणी सती मंदिर परिसर में होंगे। इसमें शनिवार शाम छह बजे से गायक मुकेश दाधीच भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, रविवार को सुबह पांच बजे से धोक-जात व शाम छह बजे से दादी की सखियां भजनों की प्रस्तुति देगी। महोत्सव के दौरान प्लेटिनम हॉल व राणी सती मंदिर में दादी का दरबार सजाया जाएगा। महोत्सव के दौरान शृंगारित दरबार के समक्ष अखण्ड ज्योत, छप्पनभोग, इत्रफुहार, पुष्पवर्षा समेत अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Published on:
6 Sep 2018, 10:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.