
वर्किंग वुमन हॉस्टल पर फैसला आज
सूरत. मानसून के दौरान पानी जमा होने से पैदा हुए मच्छरों का नाश कर मनपा टीम ने जुर्माना वसूला। शहर के पॉश इलाकों समेत कई जगहों पर गंदगी और जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं।
बारिश के दौरान शहर में जगह-जगह हुए जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरजनित बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या में इजाफा होते देख मनपा की स्वास्थ्य टीम जगह-जगह छापेमारी कर ब्रीडिंग स्थलों पर मच्छरों का नाश कर रही है। इसके बावजूद शहर के पॉश इलाकों समेत कई जगहों पर गंदगी और जलभराव में मच्छर पनप रहे हैं।
मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने खुले प्लॉट्स पर जलभराव खत्म करने और सफाई रखने की हिदायत प्लाट धारकों को दी हुई है। इसके बाद भी कई जगह इस पर अमल नहीं हो रहा। मनपा की स्वास्थ्य टीम ने शुक्रवार को शहरभर में ऐसी 22 जगहों पर कार्रवाई करते हुए मच्छरों का नाश किया और संबंधित लोगों से 1.40 लाख रुपए का जुर्माना वसूला।
बं
द रहेंगे कत्लखाने
मनपा प्रशासन ने अगस्त और सितंबर में कत्लखानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक १३ अगस्त से २० अगस्त तक, २७ अगस्त और ३ सितंबर को कत्लखानों को बंद रखा जाएगा।
विज्ञान मेला शुरू
मनपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय विज्ञान मेला सिटीलाइट के साइंस सेंटर में शुक्रवार से शुरू हुआ। महापौर जगदीश पटेल ने इसका उद्घाटन किया। स्वच्छ सूरत, ग्रीन सूरत थीम पर आयोजित मेले में ३२ स्कूलों के १५० छात्रों ने ३५ प्रोजेक्ट्स डिस्प्ले किए हैं। इस मौके पर उपमहापौर नीरव शाह, स्थाई समिति प्रमुख अनिल गोपलाणी, नेता शासक पक्ष गिरिजाशंकर मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और मनपा अधिकारी मौजूद थे।
वार्षिक क्षेत्रीय सम्मेलन शुरू
आइसीएसआइ-डब्ल्यूआइआरसी की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्षेत्रीय सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हुआ। आइसीएसआइ के प्रेसिडेंट मकरंद लेले ने इसका उद्घाटन किया। अवध उटोपिया में आयोजित सम्मेलन में आइबीसी, कंपनीज एक्ट, कॉर्पोरेट गर्वनेंस, एनसीएलटी सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में लगभग 300 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
Published on:
03 Aug 2018 10:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
