10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंदी से सीकर जाते समय लापता हुई थीं मां-बेटी

पांडेसरा दुष्कर्म और दोहरा हत्याकांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sandip Kumar N Pateel

•

Updated: 28 Apr 2018, 9:53 PM IST

सूरत. पांडेसरा में दुष्कर्म और हत्या का शिकार हुई मां-बेटी राजस्थान के बूंदी से सीकर जाते समय रहस्यमय हालात में लापता हो गई थीं। महिला के पति द्वारा बूंदी में उसकी गुमशुदगदी भी दर्ज करवाई गई थी।


सूत्रों की मानें तो महिला के माता-पिता उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं। वह बारह साल पहले उत्तरप्रदेश से राजस्थान के सीकर में स्थानांतरित हुए थे। महिला की दस वर्षीय पुत्री उसके पहले पति से थी। सात साल पहले राजस्थान के बूंदी क्षेत्र के ५० वर्षीय जूते-चप्पल के व्यापारी से उसकी दूसरी शादी हुई थी। इस व्यापारी की भी यह दूसरी शादी थी। पिछले साल २२ अक्टूबर को सुबह आठ बजे वह बच्ची के साथ रोडवेज की बस में बूंदी से सीकर के लिए रवाना हुई थी। शाम चार बजे उसने पति को फोन कर बताया था कि वह पहुंच गई है। अगले दिन उसने फिर फोन किया और बताया कि वह सीकर में नहीं, जयपुर में है और मुश्किल में है, लेकिन उसने परेशानी के बारे में नहीं बताया। २५ अक्टूबर को उसने फिर फोन किया और बताया कि मैं ठीक-ठाक हूं। २६ अक्टूबर को उसके पति ने फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। २७ अक्टूबर को उसने ३४ वर्षीय महिला और उसकी १० वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। आरोपितों से पूछताछ में जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने उसके माता-पिता और पति से संपर्क किया तथा फोटो आदि के आधार पर उनकी शिनाख्त करवाई। शुक्रवार को सूरत आकर उन्होंने दोनों का अंतिम संस्कार किया था। उल्लेखनीय है कि ६ अप्रेल को पांडेसरा क्षेत्र से पुलिस ने ग्यारह वर्षीय बालिका का शव बरामद किया था। उसके शरीर पर प्रताडऩा के ८६ निशान थे। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी बीच, ९ अप्रेल को ३० वर्षीय महिला का शव मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त भेस्तान सोमेश्वर सोसायटी निवासी हरसहाय को राजस्थान से गिरफ्तार किया था। पुलिस इस कांड में हरसहाय का साथ देने वाले लोगों का पता लगाने में जुटी है।