25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Surat / मोहर्रम आज मनाएंगे, निकलेगा जुलूस

मोहर्रम आज मनाएंगे, निकलेगा जुलूस

मोहर्रम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 20 Sep 2018, 8:31 PM IST

patrika

मोहर्रम आज मनाएंगे, निकलेगा जुलूस

सूरत. मुस्लिम धर्मावलम्बियों ने मोहर्रम से पूर्व गुरुवार रात कत्ल की रात झांपा बाजार क्षेत्र में ताजियों का जुलूस निकाला। इस दौरान शहर के परकोटा क्षेत्र से कई कलात्मक ताजिए झिलमिलाती रोशनी से दमकते हुए दिखाई दिए। जुलूस में तीन सौ से ज्यादा ताजियों के साथ हजारों लोग शामिल हुए। वहीं, मोहर्रम के मौके पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मार्ग से ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। करबला के शहीदों की याद में मुस्लिम समाज मोहर्रम मना रहा है। मोहर्रम मास की 10वीं तारीख को पैगम्बर साहब के पौत्र इमाम हुसैन व उनके साथियों की करबला में हुई शहादत को याद कर ताजिए ठंडे किए जाते हैं। मोहर्रम की पूर्व रात शहादत की रात के रूप में ताजियों का जुलूस शहर में निकाला जाता है। शहर में मुस्लिम समाज की परम्परा के मुताबिक गुरुवार रात ईशा की नमाज के बाद ताजियों का जुलूस निकाला गया। इसमें बेगमपुरा क्षेत्र के ताजिए नवाब बंगले भी गए वहीं, कई ताजिए झांपा बाजार, सळियावाली मार्केट, देवड़ी होकर निकले। वहीं, मोहर्रम की 10वीं तारीख शुक्रवार को शहर में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा।
उधर, ताजिया कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम पांच बजे भागल चौराहे के निकट ताजिया जुलूस के दौरान पहले निकलने वाले ताजियों के आयोजकों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों के अलावा अन्य कई आमंत्रित मेहमान भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बाद में सभी ताजिए होडीबंगला पहुंचेंगे और वहां ताजिया ठंडे करने की धार्मिक विधि पूरी की जाएगी।

करबला के शहीदों की याद में मुस्लिम समाज मोहर्रम मना रहा है। मोहर्रम मास की 10वीं तारीख को पैगम्बर साहब के पौत्र इमाम हुसैन व उनके साथियों की करबला में हुई शहादत को याद कर ताजिए ठंडे किए जाते हैं।
दाउदी वोहरा समाज ने मनाई मोहर्रम
शहर में दाउदी वोहरा समुदाय ने करबला के शहीदों की याद में गुरुवार को मोहर्रम मनाई। इस दौरान सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े छह बजे तक वाएज के आयोजन किए गए। वाएज के दौरान बड़ी संख्या में दाउदी वोहरा समुदाय के लोग मौजूद रहे।