5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RAPE : मनपा के सेनेटरी इंस्पेकटर ने महिला को ब्लैकमेल किया बलात्कार

- धार्मिंक संस्था में सत्संग के दौरान संपर्क में आई थी महिला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 7 Mar 2024, 9:38 PM IST

RAPE : मनपा के सेनेटरी इंस्पेकटर ने महिला को ब्लैकमेल किया बलात्कार

RAPE : मनपा के सेनेटरी इंस्पेकटर ने महिला को ब्लैकमेल किया बलात्कार

सूरत. सत्संग के दौरान संपर्क में आई महिला को ब्लैकमेल कर बलात्कार का मामला सामने आया हैं। महिला की शिकायत पर सलाबतपुरा पुलिस ने सूरत महानगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक सिंगणपोर भगवाननगर निवासी आरोपी भीखू अंजार सूरत महानगर पालिका में ने विवाहित महिला के साथ बलात्कार किया।

गत वर्ष नवम्बर में पीडि़ता उसके संपर्क में आई थी। महिला ब्रह्माकुमारीज ध्यान केन्द्र में सत्संग के लिए जाती थी। आरोपी भीखू भी वहां पर आता था। भीखू ने महिला को अपनी पहचान सूरत महानगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर के रूप में देकर उससे दोस्ती की। उसने महिला के कई फोटो भी लिए।

दीपावली पर वह महिला के घर गया और उससे कहा कि उसके पास कई फोटोग्राफ्स हैं जिन्हें वायरल कर वह उसे बदनाम कर देगा। उसे ब्लैकमेल कर बलात्कार किया। इस बारे में किसी से जिक्र करने पर महिला की पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसे अलग अलग स्थानों पर बुला कर उसके साथ बलात्कार करता था।

तंग आकर महिला ने अपने पति को उसकी करतूत के बारे में बताया। उसके बाद बुधवार शाम सलाबतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ व मेडिकल करवाने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात