24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूरी मांगी तो पीटकर मार डाला

दो खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 8:25 PM IST

surat

मजदूरी मांगी तो पीटकर मार डाला

नवसारी. जिले के मिथिलानगरी के पुल पर बकाया मजदूरी के रुपए मांगने पर दो लोगों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सिटी पुलिस ने मामला सामने आने के बाद हत्या में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रुस्तमवाड़ी में शिवमंदिर के पीछे रहने वाला संतोष नरेन्द्र शर्मा (34) इमारतों की रंगाई पुताई का काम करता था। वह रुस्तमवाड़ी में ही रहने वाले संदीप शर्मा और रामनिवास शर्मा के पास मजदूरी करता था। संतोष का दोनों के पास मजदूरी का चार हजार बकाया था। कई बार इसकी मांग वह दोनों से कर चुका था लेकिन हर बार बहाना बनाकर उसे टरका दिया जाता था।

शुक्रवार को भी मिथिलानगरी पुल के पास संतोष ने संदीप शर्मा और रामनिवास शर्मा को रोककर अपने बकाया रुपए मांग रहा था। इस दौरान बात बढऩे पर संतोष की बेरहमी से पिटाई कर दोनों ने उसे बेहोश कर दिया। बाद में दोनों वहां से भाग निकले। बेहोशी की हालत में लोगों ने संतोष को नवसारी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। संतोष की पत्नी सीमा ने ग्रामीण थाने में संदीप शर्मा और रामनिवास शर्मा के खिलाफ हत्या की रपट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रामनिवास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन संदीप भाग निकला। इस मामले की जांच पीआई जीआर रबारी कर रहे हैं।

विद्युत तार में फंसने से मोर की की मौत

गणदेवी तहसील के वडसांगल गांव में शनिवार को सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर की विद्युत लाइन के तार मे फंसने से मौत हो गई। बताया गया है कि मोर जैसे ही उड़ा उपर से जा रही विद्युत लाइन में उलझ गया। जिससे करंट लगने के कारण उसकी तुरंत मौत हो गई। गांव के सरपंच मनोज पटेल ने विद्युत विभाग और वन विभाग को इस बारे में सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली कटवाई और मोर को नीचे उतारा। पशु दवाखाने ले जाकर उसका पोस्टमोर्टम करवाया गया। बाद में अजराई डिपो में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार मोर की उम्र तीन साल की थी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग