22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NAVRATRI VACATION : खुले रहे अधिकांश स्कूल, हवा में उड़ा सरकारी आदेश

- स्कूल संचालकों ने नहीं की परवाह- छुट्टी के मसले पर दो गुटों में बंटे शहर के संचालक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 11 Oct 2018, 8:23 PM IST

surat

NAVRATRI VACATION : खुले रहे अधिकांश स्कूल, हवा में उड़ा सरकारी आदेश

सूरत.

नवरात्र अवकाश के पहले ही दिन सरकारी आदेश की निजी स्कूल संचालकों ने धज्जियां उड़ा दी। शहर के ज्यादातर निजी स्कूल खुले रहे हैं। सरकारी आदेश की संचालकों ने परवाह तक नहीं की।
राज्य सरकार ने सभी सरकारी, अनुदानित और निजी स्कूलों को नवरात्र के दौरान 10 से 18 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया गया था। शहर के निजी स्कूल संचालकों ने इसका विरोध किया। निजी स्कूल संचालकों ने अभिभावकों को स्कूल खुले रहने का 9 अक्टूबर को ही एसएमएस कर दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी को अवकाश पर नजर रखने का आदेश दिया गया था, लेकिन सरकारी आदेश की 10 अक्टूबर को निजी स्कूल संचालकों ने धज्जियां उड़ा दीं। निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल खुले रखे। 9 अक्टूबर को ही अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का आदेश दिया गया था। अभिभावक भी स्कूल संचालकों के सामने कोई विरोध नहीं कर पाए। रोजाना की तरह ही 10 अक्टूबर को शहर की सडक़ों पर विद्यार्थियों से भरे स्कूल ऑटो, स्कूल वेन और स्कूल बसें दौड़ती नजर आई। शहर के ज्यादातर निजी स्कूलों में पढ़ाई चलती रही। आदेश की पालना मात्र सरकारी, नगर पालिका और अनुदानित स्कूलों में ही दिखी। अवकाश को लेकर अब शहर के स्कूलों के दो गुट हो गए हैं। एक निजी स्कूलों का तथा दूसरा सरकारी, नगर पालिका और अनुदानित स्कूलों का गुट बन गया है। सरकार की सहायता से स्कूल चलने के कारण इनके संचालकों ने सरकार के आदेश का पालन किया। स्कूल में अवकाश दिया गया। अनुदानित स्कूलों के बाहर नोटिस बोर्ड पर भी लिखा गया कि नवरात्र होने के कारण स्कूल में अवकाश है। जबकि निजी स्कूलों में कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ते नजर आए।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग