ग्राम्य पुलिस का कहना है कि युवकों को नशे की हालत में पकड़ा गया था और उन्होंने खुद ही लॉकअप में कपड़े उतारे थे। पुलिस अधीक्षक नेे मामले की जांच डीसपी को सौंपी है।
सूरत निवासी राहुल, विशाल, समाधान और दिनेश 12 सितम्बर की रात वापी से सूरत लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर नवसारी के बोरीयाच पथकर नाका के पास पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस के मुताबिक चारों नशे में थे, जिससे उनके खिलाफ प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कोर्ट में पेश किया गया। इधर, इन युवकों का शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें तीन युवक लॉकअप में नंगे नजर आ रहे है।