10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत एयरपोर्ट पर एनआईसी सिस्टम अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू

एनआइसी सिस्टम कार्यरत नहीं होने से यात्रियों को इमीग्रेशन में विलंब का सामना करना पड़ रहा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 27 Sep 2018, 9:42 PM IST

file

सूरत एयरपोर्ट पर एनआईसी सिस्टम अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू

सूरत
सूरत एयरपोर्ट पर नेशनल इन्फर्मेटिक सेन्टर सिस्टम कार्यरत नहीं होने से इमीग्रेशन के लिए होने वाली दिक्कत अक्टूबर के पहले सप्ताह से समाप्त होने के आसार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सूरत एयरपोर्ट पर एनआइसी सिस्टम कार्यरत नहीं होने से यात्रियों को इमीग्रेशन में विलंब का सामना करना पड़ रहा था। इस बारे में कई बार संबंधित डिपार्टमेन्ट से गुहार लगाई गई थी। अंत में हाल में ही डिपार्टमेन्ट की ओर से अक्टूबर के पहले महीने से सूरत एयरपोर्ट पर एनआईसी सिस्टम इन्स्टॉल करने का आश्वासन मिला है। वी वर्क फोर वर्किंग एयरपोर्ट सूरत के संजय जैन ने बताया कि इस एनआईसी के अभाव में यात्रियों को होने वाली दिक्कत के बारे में हमने विभाग को ईमेल किया था और अक्टूबर के पहले सप्ताह से एनआईसी सिस्टम शुरू होने की जानकारी मिली है।

धोखाधड़ी के मामले में अग्रिम जमानत नहीं
कपड़ा व्यापारियों से उधार माल लेने के बाद पेमेंट नहीं चुका कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपित दम्पती में से पति की अग्रिम जमानत याचिका गुरुवार को सेशन कोर्ट ने नामंजूर कर दी।
डिंडोली सांईविला रेजिडेंसी निवासी सुबोधसिंह दीपनारायणसिंह और उसकी पत्नी निशासिंह के खिलाफ रिजेंट मार्केट के व्यापारी संजय दोंगा ने 18 सितम्बर को 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पति-पत्नी गोड़ादरा की सम्राट एस्टेट में समर क्रिएशन और समर लाइफ स्टाइल के नाम से व्यापार करते हैं। आरोप के मुताबिक उन्होंने 3 जुलाई से 8 सितम्बर, 2018 के दौरान संजय से 8.16 लाख रुपए का और अन्य व्यापारियों से 7.84 लाख रुपए का माल उधार खरीदा तथा पेमेंट के तौर पर चेक लिख कर दिए, जो बैंक से रिटर्न हो गए। कपड़ा व्यापारी जब पेमेंट मांगने गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामला दर्ज होने के बाद सुबोधसिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। अंतिम सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसकी याचिका नामंजूर कर दी।