परेश धानाणी ने अपने संबोधन में लोगों को आश्वस्त किया कि इन मुश्किलों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जरूरत पड़ी तो विधानसभा में भी इस मामले को उठाने से परहेज नहीं है। उन्होंने कहा कि सूरत की विकास गाथा उत्तर भारतीय समाज के बगैर अधूरी है। धानाणी ने कहा कि कार्यक्रम में आकर उत्तर भारतीय समाज की परेशानियों की जानकारी मिली। धानाणी के हाथों सम्मानित होने वालों में ब्राह्मण समाज के मुनेंद्र शुक्ला, उत्तर भारतीय समाज के एबी सिंह, मौर्य समाज के अमरनाथ मौर्य, बिंद समाज के राम सजीवन बिंद, यादव समाज के देवीशंकर यादव और संत रघुबर दास शामिल हैं।