10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनपा प्रशासन अब ट्विटर हैंडल पर

स्मार्ट सिटी के डिजिटल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत मनपा प्रशासन अब ट्विटर हैंडल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 21 Dec 2016, 10:04 PM IST

surat

surat

सूरत।स्मार्ट सिटी के डिजिटल इंगेजमेंट प्रोग्राम के तहत मनपा प्रशासन अब ट्विटर हैंडल पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। आयुक्त और शिकायतों के लिए दो ट्विटर हैंडल काम करने लगे हैं, जबकि अन्य विभागों और जोन पर कवायद चल रही है।

मनपा प्रशासन इन दिनों डिजिटल इंगेजमेंट प्रोग्राम पर काम कर रहा है। इसके तहत मनपा ट्विटर हैंडल पर भी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही टीम ने मनपा आयुक्त और शिकायतों तथा सुझाव के लिए दो ट्विटर हैंडल शुरू कर दिए हैं। आगामी दिनों में जू, साइंस सेंटर समेत मनपा के विभिन्न अन्य प्रोजेक्ट्स, सभी जोन के भी अलग से ट्विटर हैंडल शुरू करने की तैयारी है।

सीधा संवाद

ट्विटर हैंडल शुरू करने के पीछे मनपा का उद्देश्य शहर के लोगों से सीधे तौर पर जुडऩा है। शिकायतों और सुझावों के लिए मनपा ने पहले ही व्हाट्सएप नंबर शुरू किया हुआ है। अब ट्विटर पर आने के बाद जहां मनपा प्रशासन अपडेट रहेगा, लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मिलती रहेंगी।