8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौमांस के साथ एक गिरफ्तार

गौरक्षकों की सूचना पर हुई कार्रवाई

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 12, 2018

patrika

गौमांस के साथ एक गिरफ्तार

बारडोली. कामरेज तहसील के शामपूरा गांव के पास से पुलिस ने गौरक्षकों की सूचना पर गौमांस से भरे टैम्पो के साथ एक को गिरफ्तार किया। टेम्पो मे से 57 हजार रुपए की कीमत के 2880 किलो गौमांस बरामद किया। पुलिस ने चालक रहीम बिस्मिल्ला शेख, इरफान इब्राहिम ठुंडिया और हबीब इब्राहिम ठुंडिया को वांछित घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार गौरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कामरेज तहसील के गलतेश्वर से शामपूरा रोड पर से गौमांस से भरा एक टैम्पो गुजरने वाला है। इसी सूचना के आधार पर गौरक्षकों ने पुलिस के साथ मिलकर शामपुरा गांव के पास निगरानी रखी थी। बताया गया टैम्पो आते ही पुलिस ने उसे रोका। पुलिस को देखते ही चालक मौके पर ही टैम्पो छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने जांच की तो टैम्पो से 2280 किलो गौमांस बरामद किया।

पुलिस ने क्लीनर सूरत निवासी याकूब शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि गौमांस का जत्था झंखवाव के मामा फलिया निवासी इरफान इब्राहिम ठुंडिया और हबीब इब्राहिम ठुंडिया ने भरवाया था उसे सूरत पहुंचाना था, लेकिन पहले ही ने धर दबोचा। पुलिस ने चालक रहीम बिस्मिल्ला शेख, इरफान इब्राहिम ठुंडिया और हबीब इब्राहिम ठुंडिया को वांछित घोषित किया है।

दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत

तापी जिले की सोनगढ़ तहसील के दोण गांव के पास एसटी बस की चपेट में आकर बाइक सवार पितापुत्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तापी जिला की सोनगढ़ तहसील के मेढा गांव के आमलीपाडा फलिया निवासी मकनभाई जेठियाभाई गामित अपने 9 साल के बेटे जय के साथ मंगलवार रात बाइक से ससुराल किकाकुई जाने के लिए निकले थे। दोण गांव के पास तेज रफ्तार राज्य परिवहन निगम की बस की टक्कर से मकनजी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल जय को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान जय की भी मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की।