10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंकज अहीर बने पालिका प्रमुख

उझेस को मिला था आश्वासन, जताई नाराजगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 26 Feb 2018, 9:29 PM IST

patrika

वलसाड. वलसाड नगर पालिका के लिए सोमवार को नए प्रमुख का चुनाव किया गया। पार्टी ने पंकज अहीर के नाम पर सहमति जताई। उप प्रमुख पद पर उर्मी देसाई को बिठाया गया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन वापसी के लिए उझेस को पालिका प्रमुख बनाने का आश्वासन दिया गया था। प्रमुख पद पर नाम नहीं आने से उझेस ने नाराजगी जताई है।

वलसाड नगर पालिका चुनावों में भाजपा को २५ सीटों पर जीत मिली थी। नौ सीटें कांग्रेस और दस सीटें निर्दलीयों के खाते में गई थीं। सोमवार को हुई सामान्य सभा में प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए चुनाव किया गया। पालिका के मुख्य अधिकारी पारस मकवाणा की उपस्थिति में भाजपा की ओर से प्रमुख पद के लिए पंकज अहीर और कांग्रेस की ओर से इम्तियाज काजी ने नामांकन दाखिल किए। एक निर्दलीय पार्षद के समर्थन के बाद पंकज ने 26-18 के अंतर से प्रमुख पद पर अपना दावा पुख्ता किया। उप प्रमुख पद के लिए उर्मी और राजू पटेल के बीच हुए मुकाबले में भाजपा की उर्मी को भी 26 मत मिले। इस बार प्रमुख और उप प्रमुख दोनों पद वार्ड आठ के हिस्से गए हैं। सामान्य सभा में जब प्रमुख और उप प्रमुख पदों पर चुनाव हो रहा था, सांसद भी सदन में मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के उझेस पटेल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था। चुनावी गणित को संभालने के लिए उस वक्त भाजपा आलाकमान ने पालिका प्रमुख पद का आश्वासन देकर उझेस का नामांकन वापस करा लिया था। माना जा रहा था कि पार्टी अपना वादा निभाते हुए उझेस को प्रमुख पद पर बिठाएगी। नामांकन से ठीक पहले तक उझेस के नाम पर सहमति नहीं बनी और अंत में पंकज को प्रमुख बनाया गया। उझेस ने इस फैसले से नाराजगी जताई।

धरमपुर में भी भाजपा काबिज

जिले के धरमपुर नगर पालिका में भी भाजपा का ही कब्जा रहा है। बीते दिनों हुए चुनाव में भाजपा ने 24 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सोमवार को हुए चुनाव में जयदीप सोलंकी को पालिका प्रमुख चुना गया। उप प्रमुख पद जनू बेन मोतीभाई के हिस्से गया। पिछले बोर्ड में भी भाजपा का ही कब्जा था।

पानी की दिक्कत पर सौंपा ज्ञापन

वलसाड नगर पालिका बोर्ड के पहले ही दिन विपक्ष कांग्रेस हमलावर दिखी। कांग्रेस पार्षदों ने शहर में पानी की किल्लत पर प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए पालिका प्रमुख को ज्ञापन सौंपकर पानी की आपूर्ति सुुचारु कराने की मांग की। कांग्रेस पार्षद गिरीश देसाई और निर्दलीय पार्षद राजू पटेल ने बताया कि उन्होंने स्थलीय मुआयना कर पानी की परेशानी को समझा है।