
सूरत. शहर की स्कूलों में फीस का विवाद सुलझा नहीं हैं। गुरुवार को एक स्कूल के बाहर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षाएं नजदीक होने के कारण सभी स्कूल अभिभावकों पर जल्द फीस जमा करने का दबाव बना रही हैं। गुरुवार को एक स्कूल के शिक्षक पर अभिभावक ने बच्चे को पीटने का आरोप लगाया।
फीस के मामले को लेकर अभिभावकों और स्कूल संचालकों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को वेसू के एस.डी.जैन स्कूल के बाहर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल संचालक उन पर फीस जमा करने का दवाब बना रहे हैं। अभिभावकों ने स्कूल के खिलाफ नारे लगाए।
बच्चे को पीटने पर विवाद
डूमस के रायन स्कूल में गुरुवार को अभिभावक ने जमकर हंगामा मचाया। अभिभावक का आरोप है कि उसके बच्चे को शिक्षक ने पीटा। 7वीं कक्षा के विद्यार्थी की ड्रॉइंग सही नहीं होने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई की। विद्यार्थी ने इसकी शिकायत अभिभावक को की। अभिभावक स्कूल पहुंचे और विवाद शुरू हो गया। मामला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया।
अभिभावक के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत
अडाजण के एल.पी.सवाणी स्कूल के संचालकों पर अभिभावकों ने फीस के मामले को लेकर जूनियर केजी की छात्रा को कैद करने का आरोप लगाया था। अभिभावकों ने इस मामले में बुधवार को संचालकों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। संचालकों ने अभिभावकों के आरोपों के बेबुनियाद बताया है। संचालकों का कहना है कि छात्रा को कैद नहीं किया गया, न ही अभिभावकों से दुव्र्यव्हार किया गया। संचालकों का कहना है कि अभिभावक स्कूल को बदनाम कर रहे हैं। इस मामले की फुटेज के साथ संचालकों ने अभिभावकों के खिलाफ गुरुवार को पुलिस कमिश्नर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की। रांदेर निवासी सुनिता मितुल परमार का कहना है कि उसकी बच्ची स्कूल की जूनियर कक्षा में पढ़ती है। स्कूल छूटने के बाद बच्ची घर नहीं आई। अभिभावक जब स्कूल पहुंचे तो संचालकों ने बच्ची को कैद कर रखा था। संचालकों ने बच्ची के बदले फीस मांगी। फीस को लेकर गरमागरम बहस हुई। संचालकों ने फीस जमा नहीं करने पर बच्ची को स्कूल से निकाल देने की धमकी दी। स्कूल के इस रवैए के खिलाफ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है। स्कूल संचालकों का कहना है कि अभिभावकों का आरोप गलत है। बच्ची को कैद नहीं किया गया।

Published on:
22 Feb 2018 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
