6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को स्कूल से सस्पेंड करने पर अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन

फीस के मुद्दे पर शिकायत करने पहुंचे, मिला सिर्फ आश्वासन

2 min read
Google source verification
surat photo

सूरत.

फीस के मामले को लेकर मंगलवार को अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत करने पहुंचे, लेकिन उन्हें स्कूल को नोटिस देने का आश्वासन ही मिला। अभिभावक एफआरसी के समक्ष पहुंचे और वहां भी सरकार से राय लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन मिला।

फीस के मामले को लेकर अभिभावक इधर से उधर चक्कर काट रहे हैं। उनकी शिकायतों का कोई हल नहीं मिल रहा है। उन्हें मात्र आश्वासन दिए जा रहे हैं। सोमवार से सीबीएसई स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज हुआ। पहले ही दिन एल.पी.सवाणी स्कूल ने फीस नहीं भरने वाले कई विद्यार्थियों को स्कूल के सस्पेंड कर दिया। इस मामले को लेकर मंगलवार को कई अभिभावक स्कूल की शिकायत लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। उन्होंने स्कूल के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत करते हुए कड़़ी कार्रवाई करने की अपील की, लेकिन फिलहाल स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभिभावकों के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस मामले में स्कूल को नोटिस भेजा जाएगा। सीबीएसई स्कूल पर किस तरह की कार्रवाई करनी है, इसके बारे में एफआरसी से राय लेनी पड़ेगी। एफआरसी से भी इस मामले की शिकायत की जाए। बाद में अभिभावक एफआरसी के समक्ष पहुंचे। एफआरसी के सदस्यों ने कहा कि सीबीएसई स्कूल पर किस तरह से कार्रवाई की जाए, इस बारे में सरकार से राय ली जाएगी। फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, इसलिए बिना राय कार्रवाई करना उचित नहीं होगा। सरकार आदेश देगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मेल से भेजा नोटिस
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में एल.पी.सवाणी स्कूल को मेल से नोटिस भेजा है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से फीस के मामले को लेकर कई स्कूलों को पहले भी नोटिस भेजा गया था, लेकिन स्कूलों की ओर से जवाब मिलने के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है।