11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS : धमाका हुआ और मान लिया कि अब नहीं बचेंगे

अचानक इमारत में आग लगने की खबर मिली और अफरा-तफरी मच गई
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 24 Mar 2018, 9:20 PM IST

surat photo

  सूरत के रांदेर रोड पर नवयुग कॉलेज के पास रैना आर्केड में आग भड़क उठी  

surat photo

एलिवेशन के कारण धुआं निकलने की जगह नहीं , रैना आर्केड में धुआं फैलने की वजह एलिवेशन ही था। शीशे तोड़ कर धुआं निकलने के लिए जगह बनाई गई।

ये भी पढ़ें

image
surat photo

रैना आर्केड में आग लगने की सूचना मिलते ही रांदेर और अड़ाजण पुलिस समेत अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया। दमकलकर्मियों का इंतजार किए बिना पुलिसकर्मी इमारत में घुस गए, धुआं इतना था कि वह खुद अंदर फंस गए।

surat photo

लोगों को पता चलता इससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग से उठा धुआं इमारत में फैल गया।

surat photo

अस्पताल के स्टाफ और पुलिसकर्मियों ने जान बचाने के लिए अस्पताल के शीशे तोड़ दिए और इमारत से बाहर निकलने का प्रयास किया। इस बीच दमकलकर्मी हाइड्रोलिक प्लेटफार्म लेकर मौके पर पहुंच गए।

surat photo

इमारत में पूरी तरह धुआं फैल चुका था और सभी अंदर फंसे हुए थे, यह देखकर परिजन रोने लगे।

surat photo

जैसे ही दमकलकर्मियों ने एक-एक व्यक्ति को सकुशल बाहर निकालना शुरू किया तो इमारत के बाहर भावुकतापूर्ण दृश्य देखने को मिले। परिजन अपने लाड़ले या लाड़ली को सही सलामत देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगे।

surat photo

इमारत के शीशे तोड़ कर धुआं निकलने की जगह बनाई। इसके बाद दमकलकर्मी ऑक्सीजन माक्स पहनकर अंदर घुस गए और एक-एक कर सभी को बाहर निकाला।

surat photo

108 एम्बुलेंस सेवा की पांच एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी को पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

surat photo

इमारत में फंसे 25 लोगों में से 15 लोग सामान्य रूप से मुंह और हाथों के हिस्से में झुलस गए। वहीं शीशा तोडऩे से कुछ लोगों को चोटें आई। सभी का पास के निजी अस्पताल में उपचार करवाया गया।

surat photo

इमारत के बेसमेंट में लगी मीटर पेटियों में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी

surat photo

मीटर पेटियों में हुए शॉर्ट सर्किट से बेसमेंट में लगी आग के बाद हड़कम्प मच गया, बेसमेंट में पार्क सभी 21 मोटरसाइकिलें जल गर्इं।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात