10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

50 माटी मेटल तथा 55 डामर रोड़़ बनाने की योजना

पलायन को रोकने के लिए नेशनल रुरल मिशन योजना

2 min read
Google source verification
FILE

50 माटी मेटल तथा 55 डामर रोड़़ बनाने की योजना

सिलवासा

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने गांवों से शहरों की ओर बढ़ रहे पलायन को रोकने के लिए नेशनल रुरल मिशन योजना की शुरुआत की है। योजना के अन्तर्गत गांवों में विकास के नए कार्य किए जा रहे है।
नेशनल रुरल मिशन योजना के तहत जिला पंचायत ने गांवों में स्किल डवलपमेंट ट्रेनिंग, एग्रो प्रोसेसिंग, एग्री सर्विसेस, स्टोरेज व वेयरहाउसिंग, मोबाइल हेल्थ यूनिट, अपगे्रडिंग एज्यूकेशन सेंटर, सेनिटेशन, शुद्ध वाटर सप्लाय, सोलिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, विलेज स्ट्रीट एंड ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, इंटर विलेज रोड़ कनेक्टिविटी, पब्लिेक ट्रांसपोर्ट, एलपीजी गैस कनेक्शन, डिजीटल लिट्रेसी, सिटीजन सर्विस सेंटर जैसे नए विकास कार्यों को गति दी जाने लगी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश गावित ने बताया कि ग्रामीण पेयजल योजना के प्रथम चरण में नरोली, सामरवरणी, मसाट, कुड़ाचा व कौंचा, बिलदरी, गुनसा में 68 करोड़ 47 लाख हजार, दूसरे चरण में रखोली, दपाड़ा, किलवणी, रांधा खानवेल, रुदाना, आंबोली, सुरंगी व खेरड़ी में पेयजल योजना के लिए 74 करोड़ 89 लाख तथा तीसरे चरण में दादरा पटेलाद के लिए 6 करोड़ 9 लाख खर्च किए हैं। प्रदेश के 34734 गरीब परिवारों को सस्ता अनाज का लाभ मिला है। जिला पंचायत ने 125 से अधिक अपग्रेडिंग, एस्फाल्टिंग, वाइडनिंग, एप्रोच सड़कें बनाई गई हैं। 75 से अधिक मिट्टी के रास्तों को सुधारा गया है। निकट भविष्य में 50 माटी मेटल तथा 55 डामर रोड़़ बनाने की योजना है।
युवक पर किया जानलेवा हमला
भरुच. शहर के स्टेशन मार्ग पर रोटरी क्लब के पास कपड़े का व्यापार करने वाले एक युवक के साथ पड़ोस की महिला और उसके पुत्र सहित तीन लोगों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पास के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी ए डिवीजन पुलिस ने दर्ज की।
भरुच के दहेज बायपास मार्ग पर स्थित सरवार पार्क निवासी हारीश युसुफ कावीवाला की स्टेशन रोड पर कपड़े की लारी है। उसकी लारी के पास ही झरीना बेन टी-शर्ट का व्यापार करती है। झरीना के पुत्र सिकंदर ने किसी बात को लेकर हारीश पर हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल हारीश को सेवाश्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया।