25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी- गेडिया

तापी जिले में 71वां वन महोत्सव शुरू, निझर में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Aug 06, 2020

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी- गेडिया

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी- गेडिया

बारडोली. डॉ. अंबेडकर अंत्योदय विकास निगम के चेयरमैन गौतम गेडिया ने पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि घटता वनक्षेत्र चिंता का विषय है।

गेडिया गुरुवार को तापी जिला के निझर में आयोजित जिला स्तरीय 71वें वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मानव सृष्टि को बचाने के लिए वनक्षेत्र को बढ़ाना होगा। इसके लिए पौधरोपण जरूरी है। कम हो रहा वन क्षेत्र पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वन महोत्सव पर्यावरण संतुलन का संदेश लेकर आता है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपने चाहिए। इससे घटते वनक्षेत्र को रोकने में मदद मिलेगी और पर्यावरण छतरी तैयार होगी।

कलक्टर आरजे हालाणी ने बताया कि कोविड 19 संक्रमण के कारण इस बार वन महोत्सव सादगी के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने तापी जिले में मौजूद 28 फीसदी वन विस्तार में वृद्धि के लिए समग्र प्रयास की जरूरत बताई।
इस मौके पर कैम्पस में पौधरोपण किया गया। स्थानीय लोगों को पौधा वितरण के लिए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि जिले को वन संपदा से समृद्ध बनाने के लिए तापी वन विभाग पिछले पांच साल में 15427 हेक्टेअर क्षेत्र में 87.17 लाख पौधे रोप चुका है। इस बार 1319 हेक्टेअर क्षेत्र में 9.37 लाख पौधे रोपे गए हैं।