सूरत
यार्न बाजार में बीते सप्ताह भी दाम बढ़े। यार्न उत्पादकों का कहना है कि यार्न के कच्चे माल की कीमत बढऩे के कारण यार्न की कीमत में उछाल आया। हालांकि बाजार में खरीद नहीं होने के कारण वीवर्स ने यार्न की खरीद पर रोक लगा दी है। वीवर्स की ओर से कमजोर खरीद के बावजूद एफडीवाय में आठ रुपए और पीओवाय में चार रुपए बढ़े। व्यापारियों की ओर से ग्रे की खरीद कम होने के कारण वीवर्स भी आवश्यकतानुसार यार्न खरीद रहे हैं। यार्न व्यवसायी फोरम घीवाला और बकुल पंड्या ने बताया कि यार्न की कीमतों में उछाल जारी है। यार्न उत्पादकों का कहना है कि वैश्विक बाजार में यार्न के कच्चे माल एमइजी और पीटीए की कीमत लगातार बढऩे से यार्न के दाम बढ़ रहे हैं। त्योहारों पर होने वाली खरीद लगभग पूरी हो चुकी है, इसलिए वीवर्स खरीद कम कर रहे हैं। उन्हें दाम घटने का इंतजार है। दूसरी ओर यार्न उत्पादक दाम करने के मूड में नहीं हैं।