16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईद-ए-मिलाद पर निकला जुलूस

जन्मदिन की खुशी

2 min read
Google source verification
patrika

ईद-ए-मिलाद पर निकला जुलूस

भरुच. शहर व जिले में बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के जन्मदिन की खुशी में ईद-ए-मिलाद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के मौके पर शहर व जिले में मुस्लिम समुदाय ने जगह-जगह जुलूस निकाला। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर शहर व जिले की विभिन्न मस्जिदों व दरगाहों को रोशनी से सजाया गया। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बंदोबस्त भी रहा। शहर में बुधवार दोपहर तीन बजे बाद फुर्जा रोड से जश्ने-जुलूस की शुरुआत की गई। जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के हजारों लोग चार रास्ता, छीपवाड, नगीना मस्जिद होकर भठियारवार्ड पहुंचे और यहां जुलूस जलसे के रूप में परिवर्तित हो गया। ईदे-मिलाद का जुलूस जिले के अंकलेश्वर, पालेज, नबीपुर, जंबूसर समेत अन्य शहर-कस्बों में भी निकाले गए।
फोटो-शहर में निकले जुलुस की तस्वीर

चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर


नर्मदा. जिले की नांदोद तहसील के रामपुरा गांव में घनेश्वर महादेव मंदिर के महंत की हत्या मामले में चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस एक भी आरोपी को पकडऩे में सफल नहीं हुई है। इससे क्षेत्रीय किसानों व साधु-संतों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नांदोद तहसील के रामपुरा गांव में घनेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामप्यारेदास महाराज के आश्रम के पास खेत के मालिक से उनका जमीन विवाद चल रहा था। जिसमें रविवार को खेत मालिक व अन्य लोगों ने मिलकर महंत पर हमला कर दिया। हमले में घायल महंत रामप्यारेदास महाराज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हमले में शामिल आरोपियों को चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ नही सकी है। इससे संत समाज व किसानों में नाराजगी पनप रही है। इस मामले में संत समाज ने प्रशासन को आगाह करते हुए बताया कि तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो साधु-संत कलक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ जाएंगे। उधर, क्षेत्रीय किसान भी महंत व श्रमिकों की पिटाई से नाराज होकर संगठित होने लगे है। किसान भी विरोध रैली निकालने की तैयारी करने लगे हैं।