जूज डेम ओवरफ्लो, 24 गांवों में अलर्ट घोषित
वांसदा. तहसील के केलिया डेम के ओवरफ्लो होने के बाद उसकी तलहटी में बसे 24 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि सुबह करीब दस बजे डेम ओवरफ्लो हो गया और सतह से 0.50 सेमी पानी की चादर चलने लगी। इससे किसानों व क्षेत्र के लोगों में खुशई फैल गई है। पूरे साल डेम के पानी से सिंचाई और पीने की जरूरत का पानी उपयोग में लिया जाता है। इसकी चिंता से लोग मुक्त होने पर खुश दिखाई दिए। दूसरी तरफ वांसदा तहसील के जूज, खड़किया, नवानगर, वासिया तालाब, नानी वालझर, सिंगाड़, रुपवेल, चापलधरा, राजपुर, मोटी वालझर, प्रतापनगर के अलावा चिखली तहसील के दोलधा, हरणगाम, चिखली, खुंध, घेकटी एवं गणदेवी तहसील के ऊंडाच, लुहार फलिया, वाणिया फलिया, गोयंदी खपरवाडा, देसरा समेत 24 गांवों में हाइ अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को नदी के पट में न जाने की सलाह भी दी गई है।