27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्यार्थियों का सम्मान एवं युवा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित

- सुथार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 21 Oct 2018, 1:22 PM IST

file

विद्यार्थियों का सम्मान एवं युवा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला आयोजित

सूरत. भटार रोड स्थित सुथार समाजवाडी में सुथार समाज चैरिटेबल ट्रस्ट सूरत की ओर से विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं युवा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के सचिव डॉ. पोकरराम सुथार ने बताया कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चुनाराम सुथार, गोविंद ढोलकिया, लक्ष्मण बिश्नोई ने विचार प्रस्तुत किए।

अंडर १६ में सूरत के चार खिलाडिय़ों का चयन
सूरत. पुणे में होने वाली अंडर-१६ विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी के लिए सूरत के चार खिलाडिय़ों को गुजरात की टीम में चुना गया है। इंटर स्टेट टूर्नामेंट में सूरत जिले से खेलने वाले आर्य देसाई, उज्ज्वल भगत, साहिल मकवाणा व क्रिस गुप्ता अब गुजरात का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट ४ नवम्बर तक चलेगा।

पीसीएल के लिए नीलामी 21 को
सूरत. प्रजापति युवा संगठन द्वारा आयोजित पीसीएल सीजन-७ के लिए रविवार को परवत पाटिया स्थित जाट समाज भवन में नीलामी आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेती हैं। प्रतियोगिता के सभी मैच अलथाण क्रिकेट ग्राउन्ड में होंगे।

वेद प्रचार बाइक रैली आज
सूरत. दिल्ली में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन के उपलक्ष में रविवार को वेद प्रचार बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली दिल्ली गेट से शुरू होकर भागल, चौक, अठवालाइन्स, पार्ले प्वाइंट, भटार, उधना, वराछा होते हुए कामरेज तक जाएगी। वहां से अंकलेश्वर, भरुच, वडोदरा होते हुए अहमदाबाद जाएगी। कामरेज में दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी के लोग भी जुड़ेंगे।

बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता
सूरत. माहेश्वरी यूथ क्लब सूरत की ओर से 14 से 16 दिसंबर को बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन अलथान में होगा। इसमें कुल 32 टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी।

हास्य कवि सम्मेलन आज
रामलीला मैदान में रविवार को हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें नई दिल्ली के डॉ. सुनील जोगी, रायपुर के डॉ. सुरेंद्र दुबे, लखनऊ की डॉ. सुमन दुबे, जबलपुर के सुदीप भोला व इटावा के गौरव चौहान शामिल रहेंगे। कार्यक्रम शाम सात बजे से रात्रि ११ बजे तक चलेगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग