9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफ डायमंड की कीमत बढी, पॉलिश्ड की स्थिर रहने से उद्यमी चिंतित

परिस्थिति नहीं सुधरी तो कारखाने बंद करने पडेंगे

2 min read
Google source verification
file

रफ डायमंड की कीमत बढी, पॉलिश्ड की स्थिर रहने से उद्यमी चिंतित

सूरत
एक ओर डॉलर की कीमत सतत बढ़ रही होने से रफ हीरों की कीमत में भी उछाल आया है, लेकिन दूसरी ओर पॉलिश्ड हीरों की कीमत स्थिर रहने के कारण हीरा उद्यमी चिंतित है। उनका लाभ कम हो गया है। उद्यमियों का कहना है कि परिस्थिति नहीं सुधरी तो कारखाने बंद करने पडेंगे।
हीरा उद्योग के सूत्रों के अनुसार पिछले एक महीने से डॉलर की कीमत में उछाल आने के कारण विदेश से आयात की जाने वाले रफ हीरे की कीमत बढ़ी है। इसके अलावा रफ डायमंड कंपनी की ओर से भी दाम बढाए जाने के कारण हीरा उद्यमियों को दोगुनी मार पड़ रही है। विदेश से हीरे महंगी कीमत पर खरीदने के बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा। भारत और विदेश में कट और पॉलिश्ड हीरे तथा ज्वैलरी की मांग कमजोर होने के कारण हीरा व्यापारी ज्यादा कीमत पर हीरे खरीदने को तैयार नहीं। इसलिए हीरा उद्यमियों को अपना लाभ कम कर या उत्पादन कीमत पर ही हीरे बेचने पड़ रहे हैं। बड़े हीरा उद्यमी तो माल का स्टोक कर ले रहे हैं, लेकिन छोटे हीरा उद्यमियों के पास आर्थिक तरलता की कमी और श्रमिकों को वेतन देने की जिम्मेदारी के कारण वह कीमत पर ही सौदा कर ले रहे हैं। रफ हीरों की बढ़ी कीमत ने छोटे हीरा उद्यमियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

नोटबंदी में बड़ी रकम जमा करवाने वालों को नोटिस
आयकर विभाग ने नोटबंदी के दिनों में बड़ी रकम जमा कराने वाले करदाताओं को नोटिस भेजकर आय का स्रोत बताने को कहा है।
सूरत समेत दक्षिण गुजरात में सैकड़ों करदाताओं को नोटिस दिया गया है। नोटबंदी के दिनों में दो लाख रुपए से अधिक रकम जमा कराने वालों को पहले भी नोटिस देकर रकम के स्रोत की जानकारी मांगी गई थी। कई करदाताओं ने जवाब दिए थे, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने के कारण उनका केस स्क्रूटनी में चुना गया। नोटिस का जवाब नहीं देने या सही जवाब नहीं देने पर आयकर विभाग करदाताओं पर कार्रवाई करेगा।