1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साधना-आराधना का चला दौर

पर्युषण महापर्व
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 6 Sep 2018, 11:09 PM IST

patrika

साधना-आराधना का चला दौर

सूरत. जैन धर्म के पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के पहले दिन गुरुवार को जैन धर्मावलम्बियों में भारी उत्साह देखने को मिला। चार सम्प्रदायों में से श्वेताम्बर मूर्तिपूजक व स्थानकवासी संघ के पर्युषण महापर्व की शुरुआत में सुबह से जिनालयों में जिनेश्वर प्रभु की पूजा व दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में गुरु भगवंतों के सान्निध्य में आयोजित प्रवचन के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने जिनवाणी का श्रवण लाभ लिया।
पर्युषण महापर्व के पहले दिन गुरुवार को सुबह प्रवचन के दौर के बाद शाम को प्रतिक्रमण व रात्रि में भजन संध्या के आयोजन किए गए। इसके अलावा प्रभु पूजा, आंगी रोशनी, स्नात्र महोत्सव, महापूजा, सामायिक, प्रतिक्रमण, पौषध व तपस्या के दौर भी गुरुवार से शुरू हो गए। उधर, तेरापंथ संघ का पर्युषण महापर्व शुक्रवार से शुरू होगा और इस दौरान सिटीलाइट, उधना, परवत पाटिया के तेरापंथ भवनों में साध्वीवृंद के सान्निध्य में प्रवचन समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, टीकमनगर जैन संघ उपाश्रय में पन्यास पद्मदर्शन विजय महाराज ने पर्युषण महापर्व के बारे में श्रद्धालुओं को सुबह प्रवचन में अहिंसा, साधर्मिक भक्ति, क्षमा एवं अनुकंपा दान के अलावा व्यक्ति के पांच कर्तव्यों को जीवन में अहम बताया। रांदेर रोड पर निशान फलिया जैन संघ में विराजित ज्ञानरश्मिविजय महाराज के सान्निध्य में महापर्व की शुरुआत में गजलक्ष्मी अनुष्ठान करवाया गया। इसके बाद पर्युषण पर्व पर प्रवचन हुआ और संघ पूजा का आयोजन किया गया।

तरुणसागर महाराज को दी विनयांजलि


आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज के क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनि तरुणसागर महाराज के महाप्रयाण के निमित गुरुवार सुबह शहर के परवत पाटिया क्षेत्र में विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। आर्यिका विभाश्री माताजी समेत अन्य साधु-साध्वियों के सान्निध्य में श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह साढ़े आठ बजे से विनयांजलि सभा रखी गई। इसमें माताजी समेत अन्य कई वक्ताओं ने तरुणसागर महाराज का गुणानुवाद किया। इस मौके पर सकल दिगम्बर जैन समाज पार्ले पोइंट संघ के आशीष जैन, रमेश गंगवाल, कमलेश गांधी, विद्यानंद स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर के प्रमुख रमेश शाह, कतारगांव के अमृत डोटिया, नरेंद्र अग्रवाल, वेसू संघ के अभय, भटार संघ के अशोक, आहुरानगर के हर्षद मेहता, नवापुरा संघ के प्रफुल्ल चुड़ावाला, परवत पाटिया संघ के नंदकिशोर बिनायक्या, चिरंजीलाल समेत अन्य मौजूद थे

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात