22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SMC : PATRIKA ON SPOT : विद्यार्थियों से करवाई जा रही शौचालय की सफाई

- नगर प्राथमिक शिक्षा समिति स्कूल का मामला-शौचालय साफ कराने के साथ ही झाडू भी लगा रहे बच्चे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 11 Oct 2018, 8:45 PM IST

surat

SMC : PATRIKA ON SPOT : विद्यार्थियों से करवाई जा रही शौचालय की सफाई

सूरत.

नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की भरथाणा स्थित शाला क्रमांक 124 में विद्यार्थियों से शौचालय की सफाई कराने के साथ ही कक्षा, स्कूल परिसर में झाडू लगवाने का मामला सामने आया है।
सूरत महानगर पालिका की ओर से संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की स्कूलों में विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी शिक्षा देने का दावा किया जाता है। उसी समिति की स्कूल में विद्यार्थियों से सफाई करवाई जा रही है। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थी स्वच्छता का सबक सीखें, इसलिए उनसे सफाई करवाई जाती है। वहीं, हकीकत में स्वच्छता के नाम पर विद्यार्थियों से शौचालय तक साफ करवाए जा रहे हैं। कई बच्चों को घिस-घिसकर शौचालय की सफाई करते देखा गया। भरथाणा स्थित शाला क्रमांक 124 में विद्यार्थी मध्याह्न अवकाश के समय हाथ में झाडू थामे कक्षा और परिसर में झाडू लगाते हैं। सफाई करने वाले सभी विद्यार्थी स्कूल गणवेश में हैं।

शासनाधिकारी से की है शिकायत
बच्चों से शौचालय साफ करवाने तथा झाडू लगवाने की शिकायत मिलते ही इस मामले में वीडियो के साथ शासनाधिकारी से शिकायत की गई है। मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई है।
- सुरेश सुहागिया, सदस्य, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति

शौचालय की सफाई उचित नहीं
स्कूल में पढऩे आने वाले विद्यार्थियों से शौचालय की सफाई करवाना उचित नहीं है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
विमल देसाई, शासनाधिकारी, नगर प्राथमिक शिक्षा समिति

मनपा कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
समिति की स्कूलों में प्रवेशोत्सव के दौरान प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग और स्टेशनरी दी जाती है। समिति पदाधिकारी विद्यार्थियों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं देने का दावा करते हैं, लेकिन शिक्षा के बुनियादी साधन भी विद्यार्थयों को मुहैया नहीं कराए जाते। साल बीत जाता है, विद्यार्थी किताब, बैग, जूतों का इंतजार करते रहते हैं। नवरात्रि वेकेशन के बाद स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बावजूद अभी तक समिति स्कूल के हजारों विद्यार्थियों को बैग और स्टेशनरी नहीं मिली है। समिति सदस्य सुरेश सुहागिया ने इस बारे में मनपा कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग